गिनीज में दर्ज हुआ ये पिल्ला, दो पैरों पर लगाता है सबसे तेज दौड़
दो पैरों पर तो हर इंसान चलता है। लेकिन, जानवर हमेशा अपने चार पैरों से ही चलते हैं। दौड़ने के मामले में जिफ नाम का ये पिल्ला आपको यकीनन चौंका देगा।
डेली मेल के मुताबिक पोमेरियन प्रजाति का ये कुत्ता लॉस एंजल्स में रहता है और इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है। क्या आप जानते हैं जिफ 7 सेकेंड्स में 10 मीटर तक की दौड़ अपने दो पैरों से ही लगा लेता है?
ऐसा वो अपने सामने वाले दो पैरों से कर पाता है। उसकी इस काबिलियत को देखकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उसे शामिल किया है।
सितंबर में होगा रीलीज
जिफ को गिनीज ने अपने अगले साल लॉन्च होने वाले एडिशन में शामिल करने का फैसला लिया है।
गिनीज के एडिटर-इन-चीफ क्रेग ग्लेंडे ने बताया कि उन्हें जिफ को देखकर अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि जिफ केवल दो पैरों पर चल भी लेता है, हाथ भी मिलाता है, स्केटिंग भी कर लेता है और यहां तक की अपना ऑटोग्राफ भी दे लेता है।
जिफ हर रोज अपनी दौड़ की स्पीड को बनाए रखने के लिए अपने सामने और पीछे वाले पैरों से दौड़ लगाकर प्रैक्टिस करता है।
जिफ हर रोज अपनी दौड़ की स्पीड को बनाए रखने के लिए अपने सामने और पीछे वाले पैरों से दौड़ लगाकर प्रैक्टिस करता है।
हर जगह हैं फैंन्स
इसके अलावा वो हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर केटी पेरी के साथ एक वीडियो में भी काम कर चुका है। उसके कई टीवी एड्स भी पॉपुलर हैं।
अब तक तो आप भी इसके फैन हो गए होंगे। लेकिन इसके साथ ही हम आपको बताना चाहेंगे कि अगर आप ऐसे जानवरों के और भी रोचक किस्से-कहानियां पढ़ने में रूचि रखते हैं, तो पढ़ सकते हैं हमारा जीव-जंतु सेक्शन।
यकीन मानें इन कहानियों को पढ़कर आप दंग रह जाएंगे। खबरें पढ़ने के लिए बस क्लिक करें।