फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   cat saved his owner's life by indicating towards cancer

बिल्ली के सिक्स सेंस से बची मालिकन की जान, जानिए कैसे?

Wed, 16 Sep 2015 09:47 AM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
cat saved his owner's life by indicating towards cancer

कुत्ते कितने वफादार जानवर होते हैं, यह तो सब जानते हैं लेकिन बिल्ली भी अपने मालिक के साथ ऐसी वफादारी कर सकती है यह किसी से नहीं सोचा होगा। इस बिल्ली ने अपनी मालकिन के लए जो किया वह हैरतंगेज है।

विज्ञापन


डेलीमेल की खबर के मुताबिक 64 वर्षीय सू मकेन्जी ने बताया कि कैसे उनकी बिल्ली ने उनके शरीर में पनप रह कैंसर की तरफ इशारा कर उनकी जान बचा ली। सू ने बताया कि 20 साल की उनकी बिल्ली टॉंम अक्सर उनकी गर्दन के पिछले हिस्से पर अपने पंजे से हल्के हल्के थपथपाती थी।
विज्ञापन


सू कहती हैं कि टॉम ज्यादा लाड़ प्यार करने वाली बिल्ली नहीं है और उसका यह व्यवहार काफी स्नेह भरा था इसलिए सू को कुछ संदेह हुआ। वह पहले केवल पास में आ कर बैठ जाती थी लेकिन कुछ समय से वह सू की गर्दन पर बार बार एक ही जगह पर इशारा कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्ली के इस बदले हुए व्यवहार को देख कर पहले तो सू को लगा कि टॉम की तबियत कुछ गड़बड़ है। वे उसे जानवरों के डॉक्टरों के पास भी ले कर गईं लेकिन वहां भी उसकी सेहत बिलकुल ठीक बताई गई।

कैंसर का हुआ खुलासा

cat saved his owner's life by indicating towards cancer

डॉक्टर ने सू को समझाया कि शायद ऐसा कर के टॉम उन्हें कुछ समझाना चाह रही है। सू ने जब अपनी गर्दन के पिछले हिस्से पर कंधे के दाएं तरफ हाथ फहराया तो एक गांठ सी पाई।

सू ने जब इस गांठ को डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि उन्हें एक तरह का कैंसर है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने यह गांठ महसूस तो की थी लेकिन उन्हें लगा था कि यह सही हो जाएगा। उन्हें वहां जा कर पता चला कि यह कैंसर तीसरी स्टेज पर है।

वे जैसे ही अस्पताल पहुंची, टॉम ने उन्हें थपथपाना बंद कर दिया था। डॉक्टर ने सू से यह भी कहा था कि जब बिल्ली इशारा कर रही थी तो उन्हें समझ कर पहले ही चेकअप करा लेना चाहिए था। वह कहती हैं कि उन्हें हमेशा लगता था कि जानवरों में इन चीजों के लिए सिक्स्थ सेंस होता है।

सू अपनी बिल्ली को शुक्रिया कहती हैं कि उसी की वजह से उनकी जान बच गई। लेकिन अब वह फिर से पहले जैसी हो गई है औऱ उनके कंधे के पास नहीं आती।

सू ने बताया कि 20 साल पहले उन्हें अचानक अपने दरवाजे पर यह बिल्ली खड़ी मिली थी। उन्होंने उसे कुछ खाने को दिया औऱ तब से उसे पालने लगीं। आज उसने जो किया वो वाकई काबिले तारीफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed