बिल्ली के सिर में जा घुसा तीर, देखिए फिर क्या हुआ?
अकीलो नाम की इस छह साल की बिल्ली का हाल तब बहुत ही बुरा हुआ जब उसकी मालकिन के किसी पड़ोसी ने उसपर हमला किया।
मेट्रो के मुताबिक फ्लोरिडा के रिवरव्यू में रहने वाली अकीलो अपनी मालकिन टायरा बुलॉक की पसंदीदा है। लेकिन उसके सिर में तीर का अटैक हो गया।
इस अटैक से उसके सिर के ऊपरी तरफ बीचोबीच तीर आर-पार हो गया। अगर निशाना और सही बैठ पाता, तो हो सकता था कि उसकी खोपड़ी को छल्ली कर देता।
45 मिनट तक चली सर्जरी
छह साल की अकीलो को फौरन ही अस्पताल लेकर जाना पड़ा। एक और छोटा तीर उसकी पूंछ पर भी जा लगी।
हांलाकि वक्त रहते उसकी 45 मिनट की सर्जरी चली और उसके सिर से तीर निकाल दिया गया। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि आखिर किस एक व्यक्ति ने बिल्ली पर अटैक किया और क्यों।
पुलिस ने जांच कर रही है। ऐसा मामला कम देखने को मिलता है जब जानवरों के दुश्मन खुद इंसान से बन जाते हैं। वो भी इतनी बर्बरता से।