फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   beheaded cobra bites chef, dead

हे भगवान! सिर कटने के 20 मिनट बाद काट बैठा ये कोबरा, देखें तस्वीरें

Tue, 26 Aug 2014 08:00 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
beheaded cobra bites chef, dead

आपने आज तक सांप के एक से बढ़कर एक किस्से सुने होंगे। हो सकता है उनमें से कई किस्सों ने आपको चौंकाया भी हो।

विज्ञापन


लेकिन, हम यकीन के साथ कह रहे हैं कि सांप के ऐसा मामला आपने ना कभी पहले सुना होगा और ना ही देखा। इसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

डेली मेल के मुताबिक आप इस पूरी घटना को किसी अजगर का बदला करार कर सकते हैं। किसी का कोई गला काट दे, तो फिर वो कोई इंसान हो या जानवर, उसे गुस्सा तो जरूर ही आएगा।

ये मामला भी एक ऐसे ही कोबरा का है। चीन के ग्वानडॉन्ग प्रांत में फोशान में ये घटना घटी। 

शेफ बनाने वाला था डिश

beheaded cobra bites chef, dead

आप और हम ये बात भली-भांती रूप से जानते हैं कि चीन में जानवरों के खाने के शौकीन बहुत होते हैं। तो पेंग फांग शेफ ने भी एक कोबरा को पकाने के लिए उसे काटा।

उसने कोबरा को सिर से काट डाला। वो उसके बाकी बचे हुए शरीर से एक स्पेशल डिश बनाने की तैयारी में था जो चीनी रेस्टोरेंट में दुर्लभ माना जाता है।

लेकिन, सिर काट डालने के बाद शेफ जैसे ही उसके सिर को पकड़कर डस्टबिन में डालने गया, कोबरा ने शेफ पर कटे सिर से ही हमला बोल दिया। ये बहुत हैरानी भरा सीन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदद को पहुंचे लोग

beheaded cobra bites chef, dead

कोबरा ने शेफ को हाथ में काट लिया और वो वहीं के वहीं बेहोश होने लगा। उसे देखकर रेस्टोरेंट के बाकी लोग उसकी मदद को पहुंचे।

कटे सांप को तड़पता देख वो सब कुछ आसानी से समझ गए। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि सिर कटने के बाद भी ये कोबरा इतना विषैला साबित होगा कि वो उसे काटने वाले को नहीं छोड़ेगा।

सांप के उस विष का नाम न्यूटॉक्सिक वेनम है और वो बहुत ही विषैला माना जाता है।

हाल-फिलहाल, शेफ की जान को बचाने के लिए उसे दवा दिए जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा

beheaded cobra bites chef, dead

मामले के बाद पुलिस ने बताया कि ऐसा होना बहुत ही अनकॉमन है। लेकिन, दुर्भाग्यवश वो एक एक्सीडेंट था जिसमें उसकी जान चली गई।

कोबरा खाने आई फैमिली भी इस घटना को सुनकर दुखी हुई। उन्होंने कहा कि वो जो सांप खाने आए थे, सांप ही उसे पकाने वाले शेफ को निगल गया।

आपको बता दें कि अन्य देशों में भी इस सांप के सूप, स्किन की एसेसरीज और कई तरह की दवाइयां बनाकर बेची जाती हैं।

सांपों की खबरें पढ़ने में रूचि रखते हैं, तो पढ़ सकते हैं ये लेटेस्ट न्यूज

इत्तेफाक या कोई रहस्य? इस आदमी को एक ही सांप ने काटा तीन बार


ये भाई चलाते हैं जहरीले सांपों का फार्म हाउस, पालते हैं 50 हजार सांप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed