इंसानों से नहीं बनी बात, अब ऊंटों के पैर काटकर मांग रहे भीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के एनिमल राइट्स के कार्यकर्ताओं ने लोगों को चेतावनी दी है कि वो ऐसे लोगों को भीख ना दें जो अपने साथ विक्षिप्त जानवरों को लिए चलते हैं।
डेली मेल के मुताबिक ऐसे लोग विक्षित्त जानवरों की दुहाई देते हैं और उनका इलाज कराने के नाम पर लोगों से भीख मांग उन्हें ठगते हैं।
बता दें कि चीन में आजकल इस नए ट्रेंड ने जोर पकड़ा है। इस ट्रेंड के अंतर्गत गरीब लोगों अब जानवरों को हथियार बनाकर भीख मांग रहें हैं।
चल पड़ा है ट्रेंड
ये जो आप नजारा देख रहें हैं वो चीन के फुजियान प्रांत का है। एनिमल राइट्स के कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोग अब विक्षिप्त इंसानों को देखकर भीख देना कम कर चुकें हैं।
इसलिए भीख से अपनी जिंदगी चलाने वाले लोगों के लिए मुसीबत आ बनी है। उनका ये भी कहना है कि ऊंट से लेकर कई और जानवरों के पैर काटकर ये लोग जानवरों को जानबूझकर विक्षिप्त बनाते हैं।
वो लोगों की हमदर्दी बटोरते हैं और उन्हें ठीक करने के नाम पर भीख मांगते हैं। इस ऊंट को ऐसे बिठकार अप्रैल से भीख मांगी जा रही है। वहां की पुलिस इस पूरे गैंग के खिलाफ है जो ऐसा काम करते हैं।
ये नहीं कोई क्रूरता
अगर आप चीन की बात करें तो भले ही वहां की पुलिस भी इस बात पर भरोसा करती है कि ये गैंग का ही काम है पर वो चाहते हुए भी कोई कारर्रवाई नहीं कर सकती।
चीन में जानवरों के प्रति क्रूर रवैये और खराब बर्ताव के खिलाफ कोई कानून नहीं है। वहां पर जानवरों पर बर्बरता दिखाना गैर-कानूनी नहीं है।
इस वजह से पुलिस कुछ नहीं कर सकती। लोगों को महसूस होता है कि जरूरत है वहां के सरकार में कानून में कुछ बदलाव की ताकि ऐसे जानवरों को बचाया जा सके।
वरना जैसे की इस ऊंट का मालिक बोलता है कि उसके ऊंट का पैर ट्रेन के नीचे आने से कट गया था और अब उसको लोगों की मदद चाहिए इलाज के लिए वैसे ही बाकी ऐसा काम करने वाले लोग भी यही कहेंगे।