VIDEO: देखिए कैसे एक नन्हें जानवर ने 17 शेरों को दी मात
ये प्रकृति है और प्रकृति में कब क्या हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल ही है। जीवों की दुनिया इतनी हैरतअंगेज हो सकती है, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।
डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक हाल ही में साउथ अफ्रीका के लॉनडोलोजी गेम रिजर्व, जो क्रूगर नेशनल पार्क के निकट है, में एक अचंभित कर देने वाली घटना घटी।
घटना की वीडियो फुटेज में आसानी से देखा जा सकता है कि कैसे पॉरक्यूपाइन नाम के छोटे से जीव को 17 शेरों ने घेर लिया। इसके बाद वो उसे खाने के पीछे लपक पड़े।
पीछा छुड़ाकर ही माना दम
हालांकि पॉरक्यूपाइन ने एक नहीं बल्कि 17 शेरों को अपनी सूझ-बूझ और चालाकी से काफी देर तक रोके रखा। खुद पर हमला भी नहीं करने दिया।
इसके बाद क्या था काफी देर तक नन्हें जीव के आजू-बाजू घूमते रहे जंगल के 17 शेरों को कुछ समझ नहीं आया और अंत में वो पॉरक्यूपाइन को वहां से छोड़कर चलते बने।
रात के समय बने इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंत में पॉरक्यूपाइन की ही जीत हुई।