फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   a bitch saved a 2 year old boy by feeding him

भूख से तड़प रहा था मासूम, इस गर्भवती कुतिया ने यूं बचाई जान

Wed, 09 Sep 2015 12:55 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
a bitch saved a 2 year old boy by feeding him

एक तरफ जहां इंसान नन्हें मासूमों को कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं या, पेट में ही मार डालते हैं, वहीं एक जानवर ने भूख से मरते बच्चे की जान बचाकर नया उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के मुताबिक दक्षिण अमेरिका के चिली में रेना नाम की गर्भवती कुतिया ने इंसान के एक बच्चे को अपना दूध पिला कर जिंदा रखा। सुनकर भले ही कानों पर विश्वास न हो लेकिन यह सच है। गैराज में पल रहा बच्चा भूख लगने पर रोता तो कुतिया उसे अपना दूध पिला देती थी।
विज्ञापन


मामला तब प्रकाश में आया जब एक आदमी ने कुतिया को बच्चे को दूध पिलाते देखा। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्हें गैराज से 2 साल का एक बच्चा मिला, जो काफी कमजोर और कुपोषण का शिकार था। उसके आस पास एक कुतिया घूम रही थी जो गर्भवती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत मां बच्चे को अकेला छोड़ गई थी

a bitch saved a 2 year old boy by feeding him

पुलिस ने बताया कि एक चश्मदीद ने इस कुतिया को एक गैराज में बच्चे को दूध पिलाते देखा। कैप्टन डिएगो गैजार्डो ने प्रेस को बताया कि बच्चे को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और अब वह बाल सुरक्षा अधिकारियों के पास है।

उन्होंने बताया कि बच्चे की मां अस्पाताल में नशे की हालत में पहुंची थी लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि बच्चे को शारीरिक रूप से कोई नुकसान नहीं पहु्ंचा था। अब कोर्ट 22 सितंबर को तय करेगा कि बच्चे के देखरेख का जिम्मा किसका होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed