समुद्र के बाहर आया नाव की तरह दिखने वाला रहस्यमयी जीव, मच गई खलबली
37 साल के 'Tuanakota' नाम के एक शख्स ने बताया कि वो काम के सिलसिले में 'सीरम आइलैंड' पर गया था। उसी दौरान उसकी नजर समुद्र में पड़े एक अजीब सी चीज पर पड़ी। उसे लगा कि वहां कोई पुरानी नाव पड़ी हुई है लेकिन पास जाकर देखा तो उसकी आंखें खुली रह गईं।
पहली नजर में उसे लगा कि कोई नाव होगा, लेकिन जब उसने पास जाकर देखा तो एक दैत्याकार जीव की डेड बॉडी थी। उसने तुरंत स्थानीय लोगों को बुलाया। इस जीव को देखते ही सब लोग हैरत में पड़ गए।