फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   AC was not working in the train people complained TTE shrugged it off Video goes Viral on Internet

Viral Video: ट्रेन में नहीं चल रही थी AC, लोगों ने की शिकायत, TTE ने झाड़ा पल्ला, बोला- रेलवे को ट्वीट मार दो

Sat, 14 Jun 2025 12:39 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Jun 2025 12:39 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीटीई की इस बात पर एक यात्री ने नाराज होकर कहा कि जब एसी खराब था तो उस कोच को बदला क्यों नहीं गया? ट्रेन को ठीक से जांच कर रवाना किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
AC was not working in the train people complained TTE shrugged it off Video goes Viral on Internet
टीटीई ने एसी न चलने पर दी सफाई - फोटो : एक्स@NirmlChoudhary

विस्तार

गर्मी के मौसम में लोग ट्रेन में सफर करते समय एसी कोच की टिकट इसलिए लेते हैं ताकि आरामदायक यात्रा कर सकें। लेकिन अब जरा सोचिए अगर एसी कोच की टिकट लेकर भी एसी बंद हो तो सफर कितना मुश्किल हो जाएगा। हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आई, जिसमें यात्रियों को एसी कोच में भी गर्मी झेलनी पड़ी। एक ट्रेन में कई कोचों के एसी काम नहीं कर रहे थे। यात्रियों ने बार-बार शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जब एक महिला यात्री ने टीटीई से पूछा कि एसी कब तक ठीक होगा, तो उसने जवाब दिया, "एक ट्वीट कर दीजिए मैम।" यानी उसने खुद कोई जिम्मेदारी नहीं ली और यात्रियों से कहा कि सोशल मीडिया पर शिकायत करें। अब यह वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीटीई की इस बात पर एक यात्री ने नाराज होकर कहा कि जब एसी खराब था तो उस कोच को बदला क्यों नहीं गया? ट्रेन को ठीक से जांच कर रवाना किया जाना चाहिए। टीटीई ने सफाई दी कि उसने एसी मैकेनिक को कॉल किया है, लेकिन वह फिलहाल किसी और कोच में काम कर रहा है। साथ ही उसने यह भी कहा कि ट्रेन पुरानी है। इसलिए ऐसी दिक्कतें आती हैं। यात्री इससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पूछा, जब एसी की सुविधा नहीं दी जा रही, तो फिर एसी कोच की टिकट क्यों बेची जा रही है? पूरा किराया लेकर अधूरी सेवा देना गलत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीई ने दी सिर्फ सफाई
जब एक शख्स ने टीटीई से कहा कि आप खुद शिकायत क्यों नहीं करते तो उसने कहा, "रेल मंत्री को टैग कीजिए, मैं सिर्फ रिपोर्ट कर सकता हूं। शिकायत करना मेरी जिम्मेदारी नहीं है।" उसने बताया कि हर कोच में एसी की समस्या है। इसलिए एक-एक कर मरम्मत की जा रही है। एक यात्री ने मजाक करते हुए कहा, "मैं तो सीधा-सादा आदमी हूं, टीटीई साहब की बात मानकर ट्वीट कर देता हूं। वरना अब तो मेरा कोफ्ता खाने का टाइम हो गया है।" यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @khurpenchh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग रेलवे की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ट्रेन वैसे ही घंटों लेट चलती है, ऊपर से एसी भी नहीं चलता।" एक और ने कहा, "एसी की जिम्मेदारी टीटीई की नहीं, कोच अटेंडेंट की होती है।" एक और यूजर ने लिखा, "हम टिकट का पूरा पैसा देते हैं, लेकिन बदले में सुविधा नहीं मिलती।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed