{"_id":"68fdaae8482933af260c1999","slug":"a-truck-and-two-laborers-were-crushed-in-the-middle-video-went-viral-see-netizens-reaction-on-this-2025-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: ऐसी दर्दनाक मौत देख कांप जाएगी रूह, ट्रक से टकराई कार और बीच में पिस गए दो मजदूर, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: ऐसी दर्दनाक मौत देख कांप जाएगी रूह, ट्रक से टकराई कार और बीच में पिस गए दो मजदूर, वीडियो वायरल
Sun, 26 Oct 2025 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:30 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में दिखता है कि यह हादसा रात के समय का है। सड़क पर एक गारबेज ट्रक कचरा उठाने के लिए आता है और किनारे रुक जाता है। ट्रक से दो मजदूर उतरते हैं और सड़क किनारे रखे कचरे के डिब्बे से कचरा निकालने लगते हैं।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर के बीच आए दो मजदूर
- फोटो : एक्स@arauj12320
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। इस वीडियो में एक तेज रफ्तार कार ने गारबेज ट्रक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दो सफाईकर्मी उसके बीच में फंस गए। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। यह पूरा मामला सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि यह हादसा रात के समय का है। सड़क पर एक गारबेज ट्रक कचरा उठाने के लिए आता है और किनारे रुक जाता है। ट्रक से दो मजदूर उतरते हैं और सड़क किनारे रखे कचरे के डिब्बे से कचरा निकालने लगते हैं। सब कुछ नॉर्मल चल रहा होता है, तभी अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार कार आती है। कार का संतुलन बिगड़ जाता है और वह सीधे गारबेज ट्रक से टकरा जाती है। यह टक्कर इतनी जोरदार होती है कि दोनों मजदूर कार और ट्रक के बीच में आ जाते हैं।
विज्ञापन
🖤👒😑 pic.twitter.com/GQwtU2Lz44
— maldad y obscuridad (@arauj12320) October 24, 2025
विज्ञापन
भयानक टक्कर देख कांपी लोगों की रूह
टक्कर के बाद वहां अफरा-तफरी मच जाती है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। वहीं, ट्रक के आसपास रखा कचरा भी सड़क पर बिखर गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि देखने वालों की सांसें थम गईं। हालांकि, वीडियो से यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों मजदूरों की हालत कैसी है या वे बच पाए या नहीं, लेकिन टक्कर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे गंभीर रूप से घायल हुए होंगे।
लोगों में फैल गया गुस्सा
अब तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह घटना किस जगह की है, लेकिन वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में गुस्सा फैल गया। यूजर्स ने इस हादसे के लिए लापरवाह ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया। एक यूजर ने लिखा, “रात में तेज रफ्तार चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” वहीं दूसरे ने कहा, “सड़क पर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।”
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कई लोगों ने वीडियो देखकर दुख और गुस्सा दोनों जताया। किसी ने कहा कि सफाईकर्मी रोज रात-दिन मेहनत करते हैं ताकि शहर साफ रहे, लेकिन लोग उनकी सुरक्षा का ख्याल नहीं रखते। वहीं कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि सड़कों पर काम करने के दौरान ट्रक के पीछे सुरक्षा लाइट या चेतावनी संकेत क्यों नहीं लगाए जाते।