फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A simple stone found on the roadside was turned into a magnificent watch sold for Rs 5000 Video Viral

Viral Video: सड़क किनारे मिले साधारण पत्थर को बना दिया शानदार घड़ी, 5000 में बिका,यूजर्स बोले- स्किल हो तो ऐसी

Tue, 02 Dec 2025 04:23 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 02 Dec 2025 04:23 PM IST
सार

Viral Video: घड़ी बन जाने के बाद लड़का उसे लेकर दिल्ली के सबसे मशहूर इलाकों में से एक कनॉट प्लेस पहुंच जाता है। वहां पर वो आते-जाते लोगों को अपनी बनाई हुई घड़ी दिखाता है। लोग घड़ी देखकर चौंक जाते हैं।

विज्ञापन
A simple stone found on the roadside was turned into a magnificent watch sold for Rs 5000 Video Viral
पत्थर से लड़के ने बनाई घड़ी - फोटो : एक्स@Drpooookie

विस्तार

सड़कों पर पड़े हुए पत्थरों को देखकर हम आमतौर पर दो ही काम करते हैं या तो उन्हें लात मारकर आगे बढ़ जाते हैं, या फिर बिल्कुल इग्नोर कर देते हैं। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इन्हीं बेजान से दिखने वाले पत्थरों में किसी की किस्मत भी चमक सकती है। एक लड़के ने यह कर दिखाया। उसने सड़क किनारे पड़े एक साधारण-से पत्थर में ऐसा हुनर उकेरा कि देखते-ही-देखते वही पत्थर एक खूबसूरत घड़ी बन गया और उसकी किस्मत का दरवाजा भी खुल गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शुरुआत ही इस सवाल से होती है, “क्या पत्थर से घड़ी बन सकती है?” और इसका जवाब वही लड़का अपनी क्रिएटिविटी से देता है। उसकी मेहनत और टैलेंट देखकर कोई भी हैरान रह जाए। वीडियो में दिखाया गया है कि लड़का सबसे पहले एक मजबूती वाले पत्थर को चुनता है। फिर उस पर घड़ी का आकार बेहद बारीकी से उकेरता है। उसके बाद उस पत्थर को साफ करके उसमें सुंदर पेंट किया जाता है। पेंटिंग के बाद उसमें घड़ी की मशीन सेट की जाती है और देखते ही देखते पत्थर एक आकर्षक हैंडमेड वॉच में बदल जाता है। इसे देखकर कोई भी कह देगा, ‘कला हो तो ऐसी।’
विज्ञापन


पत्थर से लड़के ने बनाई घड़ी
घड़ी बन जाने के बाद लड़का उसे लेकर दिल्ली के सबसे मशहूर इलाकों में से एक कनॉट प्लेस पहुंच जाता है। वहां पर वो आते-जाते लोगों को अपनी बनाई हुई घड़ी दिखाता है। लोग घड़ी देखकर चौंक जाते हैं। कई लोग इससे प्रभावित होते हैं, तारीफ करते हैं, फोटो लेते हैं, लेकिन खरीदने की बात आते ही सब थोड़ा पीछे हट जाते हैं। लड़का हर किसी को धैर्य से बता रहा होता है कि ये घड़ी कैसे बनाई, कितनी मेहनत लगी और क्यों ये खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच हजार रुपये में लड़के ने बेची घड़ी
कई कोशिशों के बाद, जब उसे लगने लगता है कि शायद आज कुछ नहीं होगा, तभी उसकी किस्मत पलट जाती है। एक अमीर सज्जन उसकी घड़ी देखते हैं और पहली नजर में ही उसे पसंद कर लेते हैं। जब लड़का झिझकते हुए पांच हजार रुपये की कीमत बताता है तो उसे खुद भी उम्मीद नहीं होती कि सामने वाला इसे खरीदने के लिए तैयार होगा। लेकिन वो अंकल उसकी कला की कद्र करते हैं और बिना बारगेनिंग किए पूरे पैसे थमा देते हैं। उस पल लड़के के चेहरे की खुशी देखने लायक होती है। मानो उसकी मेहनत को पहली बार असली पहचान मिल गई हो।

लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो पर इंटरनेट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोग लड़के की तारीफ कर रहे हैं कि आज के समय में जहां लोग शॉर्टकट ढूंढते हैं, वहां उसने अपनी कला के दम पर कमाई का रास्ता बनाया है। एक यूजर ने लिखा,“ये है स्किल का सही इस्तेमाल।” वहीं कुछ लोग यह भी कहते दिखाई दिए कि पत्थर को इस तरह काटना या तराशना सही नहीं। लेकिन ज्यादातर लोग उसकी मेहनत, लगन और क्रिएटिविटी के मुरीद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed