{"_id":"68da355b0a970c9db60039e5","slug":"a-sheep-suddenly-appeared-on-the-railway-track-was-blown-to-pieces-by-the-vande-bharat-train-video-viral-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: रेलवे ट्रैक पर अचानक से आई भेड़, वंदे भारत ट्रेन ने उड़ा दिए चिथड़े, वीडियो दहला देगा दिल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: रेलवे ट्रैक पर अचानक से आई भेड़, वंदे भारत ट्रेन ने उड़ा दिए चिथड़े, वीडियो दहला देगा दिल
Mon, 29 Sep 2025 03:28 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 29 Sep 2025 03:28 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही भेड़ गलती से ट्रेन के रास्ते में आती है, तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन उसी ट्रैक से आती है। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज होती है कि पूरा हादसा बस एक सेकंड से भी कम समय में घट जाता है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन ने उड़ा दिए भेड़ के चिथड़े
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक के पास कुछ भेड़ें घास चर रही हैं। ज्यादातर भेड़ें पास वाले ट्रैक पर सुरक्षित हैं और निश्चिंत होकर चारा खा रही हैं, लेकिन इसी बीच एक भेड़ गलती से मौत वाले ट्रैक पर चली जाती है। और फिर जो होता है, वो देखने लायक नहीं है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही भेड़ गलती से ट्रेन के रास्ते में आती है, तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन उसी ट्रैक से आती है। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज होती है कि पूरा हादसा बस एक सेकंड से भी कम समय में घट जाता है। जैसे ही भेड़ ट्रेन से टकराती है, उसका शरीर चिथड़े-चिथड़े होकर हवा में उड़ जाता है। खून और हड्डियां चारों तरफ फैल जाती हैं। यह सीन देखकर किसी का भी दिल कांप उठे। वीडियो में ट्रेन के चालक या बाकी यात्री दिखाई नहीं दे रहे, लेकिन ट्रेन की तेज रफ्तार और भेड़ के शरीर के उड़ते टुकड़ों ने इस हादसे को और भी भयानक बना दिया है।
विज्ञापन
ट्रेन ने भेड़ के उड़ाए चिथड़े
वीडियो देखने पर साफ पता चलता है कि भेड़ अपने समूह से अलग होकर घास चर रही थी। और जब वह पास वाले ट्रैक पर चली गई, तभी हादसा हो गया। ट्रेन की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि कुछ भी करने का मौका नहीं मिला और भेड़ के परखच्चे उड़ गए। इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया यूजर्स को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो Prite Praveen नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों लोगों ने देखा है। लोग वीडियो देखकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग लोको पायलट पर नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि "लोको पायलट को ऐसा नहीं करना चाहिए था।" वहीं, एक और यूजर ने कहा कि "अगर कैमरा मैन समय पर ध्यान देता तो भेड़ की जान बच सकती थी।" कई लोगों ने तो भेड़ की बेबसी देखकर दर्द जताया और लिखा, "बेहद दर्दनाक, बेचारी भेड़ के लिए मुझे बहुत बुरा लग रहा है।"
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा हलचल मचा दी है। लोग इसे देखकर स्तब्ध हैं, कोई हादसे की वजह जानने की कोशिश कर रहा है, तो कोई ट्रेन की तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों पर सवाल उठा रहा है। ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो लोगों को चेतावनी देने वाला भी है कि रेलवे ट्रैक के पास जानवरों की सुरक्षा कितनी जरूरी है। कुल मिलाकर यह वीडियो बेहद डरावना और दुखद है। भले ही इसे देखना मुश्किल हो, लेकिन इसे देखकर लोगों को ट्रेन की रफ्तार, रेलवे सुरक्षा और जानवरों के प्रति सावधानी के बारे में सोचने का मौका मिलता है। सोशल मीडिया पर इसे देखकर लोग हक्का-बक्का रह जाते हैं और यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।