{"_id":"67ff4380b0f6488ccb067f22","slug":"a-person-made-a-bathroom-shower-from-a-gas-stove-video-goes-viral-on-internet-in-hindi-2025-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: शख्स ने गैस चूल्हे से बनाया बाथरूम का शावर, कमाल का जुगाड़ देख लोग बोले-गर्म पानी भी निकलेगा क्या","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: शख्स ने गैस चूल्हे से बनाया बाथरूम का शावर, कमाल का जुगाड़ देख लोग बोले-गर्म पानी भी निकलेगा क्या
Wed, 16 Apr 2025 11:13 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:13 AM IST
सार
Shower Viral Video: भारत को वैसे भी जुगाड़ की दुनिया का बेताज बादशाह कहा जाता है, और इसकी एक झलक इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में देखने को मिल रही है। इस वीडियो ने लोगों की आंखें फटी की फटी कर दी हैं और दिमाग भी एक बार को सोच में पड़ गया है कि "भाई, इतना क्रिएटिव कौन होता है?"
विज्ञापन
शख्स ने गैस चूल्हे से बनाया शावर
- फोटो : इंस्टाग्राम @maximum_manthan
विस्तार
आज का दौर काफी हाईटेक हो चुका है। अब तो ज्यादातर काम बस एक क्लिक पर हो जाते हैं। लेकिन ऐसे वक्त में भी कुछ लोग हैं जो अपनी देसी सोच और अनोखे जुगाड़ से जिंदगी को अपने ही अंदाज में जी रहे हैं। उनके जुगाड़ इतने कमाल के होते हैं कि खुद टेक्नोलॉजी भी शरमा जाए। भारत को वैसे भी जुगाड़ की दुनिया का बेताज बादशाह कहा जाता है, और इसकी एक झलक इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में देखने को मिल रही है। इस वीडियो ने लोगों की आंखें फटी की फटी कर दी हैं और दिमाग भी एक बार को सोच में पड़ गया है कि "भाई, इतना क्रिएटिव कौन होता है?"
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
भारत में जुगाड़ का नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। लोग यहां ऐसे-ऐसे अनोखे तरीके निकालते हैं कि हर बार हैरानी होती है। ऐसा ही एक देसी जुगाड़ इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। ये वीडियो एक शख्स का है जो अपने बाथरूम में बड़े मजे से नहा रहा है। लेकिन उसका शावर देखकर लोग चौंक गए।
विज्ञापन
शख्स ने बनाया देसी शावर
दरअसल नहाने के लिए उसने कोई महंगा या नया शावर नहीं लगाया है, बल्कि गैस वाले चूल्हे के बर्नर को ही शावर बना दिया है। उसने बर्नर को उल्टा करके उसमें एक पाइप जोड़ दिया, जिससे पानी बर्नर के छेदों से गिरता है। देखने में ये बिल्कुल असली शावर जैसा लग रहा है और काम भी वैसा ही कर रहा है। आदमी मजे से खड़ा होकर नहा रहा है और चेहरे पर ऐसा सुकून है जैसे उसने दुनिया की सबसे शानदार चीज बना ली हो।
वीडियो पर लोगों ने दी दमदार प्रतिक्रिया
इस अनोखे जुगाड़ वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर @maximum_manthan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि ये बंदा कुछ भी कर सकता है, तो कोई इसे गजब की टेक्नोलॉजी बता रहा है। किसी ने ये तक कह दिया कि अगर गैस कनेक्शन भी जोड़ लेता तो गर्म पानी का भी इंतजाम हो जाता।
लोगों ने की जुगाड़ की तारीफ
सोशल मीडिया पर लोगों का यह भी कहना है कि इस वीडियो को देखकर एक बात तो साफ है कि हमारे देश में दिमाग की कोई कमी नहीं है। चाहे शावर खराब हो या चीजें कम हों, यहां लोग हमेशा कुछ नया और मजेदार करने को तैयार रहते हैं। और ऐसा जुगाड़ देखकर बस एक ही बात निकलती है कि भाई तू तो कमाल है।

View this post on Instagram