फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A person is getting a good salary for sleeping on a thick mattress Video goes viral on Internet

Viral Video: मोटे गद्दे पर सोने के लिए शख्स को मिल रही अच्छी सैलरी, लोग बोले- भाई, मुझे भी दे दो जॉब

Sat, 29 Mar 2025 03:22 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Mar 2025 03:22 PM IST
सार

अगर नौकरी का मतलब आपके लिए रोज 9 से 5 की दौड़-भाग, मीटिंग्स और ईमेल्स से भरा हुआ है, तो जरा बेंगलुरु की इस अनोखी जॉब पर नजर डालिए, जहां न तो कोई प्रोजेक्ट डेडलाइन है और न ही बॉस की झंझट। बस एक शानदार बेड पर लेटकर चैन की नींद लीजिए और पैसे कमाइए। सुनकर दिमाग झन्ना गया न?

विज्ञापन
A person is getting a good salary for sleeping on a thick mattress Video goes viral on Internet
आदमी को सोते हुए मिली सैलरी - फोटो : इंस्टाग्राम @bangalorediaries70

विस्तार

सोशल मीडिया के आज के इस दौर में लोग आसानी से अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। फिर चाहे वो बच्चे हो या बड़े। हालांकि, लोगों का कहना है कि इन सब में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हालांकि, अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और आपको एक ऐसी जॉब मिल जाए, जिसमें आपको कुछ नहीं करना और सिर्फ सोना है तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी। अगर नौकरी का मतलब आपके लिए रोज 9 से 5 की दौड़-भाग, मीटिंग्स और ईमेल्स से भरा हुआ है, तो जरा बेंगलुरु की इस अनोखी जॉब पर नजर डालिए, जहां न तो कोई प्रोजेक्ट डेडलाइन है और न ही बॉस की झंझट। बस एक शानदार बेड पर लेटकर चैन की नींद लीजिए और पैसे कमाइए। सुनकर दिमाग झन्ना गया न? आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स एक डिस्प्ले ट्रक के अंदर आराम से गहरी नींद में सोता नजर आ रहा है। मगर वह कोई यात्रा नहीं कर रहा है, बल्कि एक शानदार मार्केटिंग कैंपेन का हिस्सा है। दरअसल, यह शख्स गद्दे के प्रमोशन के लिए सो रहा है। अब यह जानकर आपको हंसी जरूर आई होगी क्योंकि काम के लिए अगर सोना पड़े तो भी कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bangalore Diaries (@bangalorediaries70)




मार्केटिंग के लिए किया गया है इस्तेमाल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस ट्रक को एक मिनी-बेडरूम की तरह डिजाइन किया गया है, जिसमें एक बिस्तर, एयर कंडीशनिंग और टेलीविजन जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन असल में यह ‘बेहतर नींद’ की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है। ट्रक के बाहर लिखा गया है,"बेहतर नींद यहीं से शुरू होती है।" वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि यह किसी प्रोडक्ट की मार्केटिंग हो रही है।

यूजर्स ने दी यह प्रतिक्रिया
हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  "भाई, मैं फ्री में भी यह जॉब करने को तैयार हूं, बस सोने को मिले।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पापा, पैसे कम मिलेंगे, लेकिन मैं खुश रहूंगा।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "क्या पता यह बंदा नाइट शिफ्ट के बाद अपनी नींद पूरी कर रहा हो।" कुछ लोगों ने इसे ‘अब तक की सबसे कूल नौकरी’ बताया, तो कुछ ने इसे ‘गजब की मार्केटिंग टेक्निक’ करार दिया।"

इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है यह वीडियो
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर तो यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है। कम ही समय में इस वीडियो को 4 मिलियन यानी कि 40 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और हजारों में लाइक्स भी मिल चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed