{"_id":"68db9d74874388f6810b74c5","slug":"a-monkey-snatched-a-woman-purse-and-took-out-a-bundle-of-10-thousand-rupees-video-goes-viral-2025-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: महिला का पर्स छीनकर भागा बंदर और निकाल ली 10 हजार रुपये की गड्डी, महिला की अटकी सांसें फिर जो हुआ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: महिला का पर्स छीनकर भागा बंदर और निकाल ली 10 हजार रुपये की गड्डी, महिला की अटकी सांसें फिर जो हुआ
Tue, 30 Sep 2025 03:01 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 30 Sep 2025 03:01 PM IST
सार
Viral Video: इसी तरह का एक मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो वृंदावन से सामने आया है। इस वीडियो में एक बंदर महिला के पर्स से सीधे 10 हजार रुपये की नोटों की गड्डी निकाल लेता है। वह छत की मुंडेर पर जाकर आराम से बैठ जाता है और गड्डी को अपने हाथों में पकड़कर लोगों को चिढ़ाने लगता है।
विज्ञापन
महिला का पर्स लेकर भागा बंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम @brijvasibalak
विस्तार
वृंदावन का नाम सुनते ही मंदिरों और भक्ति की झलक दिमाग में आती है, लेकिन यहां एक और चीज मशहूर है, बंदरों की शरारतें। आपने भी कभी न कभी देखा होगा कि किसी धार्मिक स्थल या टूरिस्ट प्लेस पर बंदर बड़ी चालाकी से लोगों के मोबाइल, चश्मे या पर्स तक छीन लेते हैं। यहां तक कि पर्यटक उन्हें केले, बिस्किट और न जाने कितनी खाने की चीजें देकर खुश करने की कोशिश करते हैं, लेकिन शरारती बंदर मौका मिलते ही कीमती सामान लेकर भाग जाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि बंदर महिला का पर्स छीनकर भाग जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी तरह का एक मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो वृंदावन से सामने आया है। इस वीडियो में एक बंदर महिला के पर्स से सीधे 10 हजार रुपये की नोटों की गड्डी निकाल लेता है। वह छत की मुंडेर पर जाकर आराम से बैठ जाता है और गड्डी को अपने हाथों में पकड़कर लोगों को चिढ़ाने लगता है। आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
महिला का पर्स लेकर भागा बंदर
वीडियो बनाने वाला शख्स कैमरे में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जब भी वृंदावन आएं तो अपने सामान का ध्यान रखें। क्योंकि यहां बंदरों को किसी का मोबाइल, पर्स या कैश लपकने में ज़रा भी देर नहीं लगती। महिला के पर्स से निकले 500-500 रुपये के नए नोट अब बंदर के हाथ में थे और उन्हें वापस लाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करने लगे। कोई खाने की चीजें फेंक रहा था तो कोई बंदर को पुकार रहा था।
सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया दिमाग
इस बीच एक सिक्योरिटी गार्ड ने बंदर की तरफ एक फ्रूटी का पैकेट फेंका। बस फिर क्या था, शरारती बंदर ने फ्रूटी पकड़ ली और नोटों की गड्डी नीचे गिरा दी। गार्ड और महिला दोनों ने राहत की सांस ली कि अब पैसे वापस मिल जाएंगे।
यूजर्स ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
लेकिन असली मजा तो लोगों की प्रतिक्रियाओं में आया। वीडियो वायरल होते ही कमेंट बॉक्स मजेदार बातों से भर गया। एक यूजर ने लिखा, “बंदर को अंदाजा नहीं कि जितने पैसे उसके हाथ में हैं, उससे कितनी फ्रूटी खरीदी जा सकती है।” दूसरे ने हंसते हुए लिखा, “यह बंदर तो पैसे वाला निकला।” तीसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “प्रभु इन पैसों से इतनी फ्रूटी आ जाएगी कि पूरी बंदरों की कौम पी लेगी।” एक चौथे यूजर ने तो बंदर पर चुटकी लेते हुए लिखा, “तू क्या चोर बनेगा रे बंदर, एक फ्रूटी के लिए पूरे 10 हजार वापस कर दिए।”