फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A helpless farmer seen saving his crop in the rain everything destroyed in front of his eyes Video goes viral

Viral Video: बारिश में अपनी फसल बचाते दिखा बेबस किसान, आंखों के सामने सब कुछ हुआ बर्बाद, झकझोर देगा यह वीडियो

Sat, 17 May 2025 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 17 May 2025 10:51 AM IST
सार

Farmer Viral Video: हाल ही में, सोशल मीडिया पर यह वीडियो महाराष्ट्र के वाशिम जिले से सामने आया है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वाशिम के मानोरा बाजार समिति परिसर में किसान मूंगफली की फसल बेचने के लिए पहुंचे थे। तभी तेज बारिश शुरू हो गई और वहां मौजूद किसानों की फसल भीगने लगी।
 

विज्ञापन
A helpless farmer seen saving his crop in the rain everything destroyed in front of his eyes Video goes viral
किसान की फसल हुई बर्बाद - फोटो : एक्स @MahasayRit11254

विस्तार

भारत का अन्नदाता दिन-रात मेहनत कर फसल उगाता है ताकि देशवासी भूखे न सोएं, लेकिन जब वह खुद प्रकृति की मार का शिकार हो जाए तो उसकी बेबसी हर किसी का दिल तोड़ देती है। फसल उगने के बाद किसान उसे मंडी में बेचने ले जाता है, लेकिन वहां भी उसे कई मुश्किलों से जूझना पड़ता है। अगर इसी दौरान मौसम अचानक बदल जाए तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। अब हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी भी आंखें नम हो जाएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर यह वीडियो महाराष्ट्र के वाशिम जिले से सामने आया है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वाशिम के मानोरा बाजार समिति परिसर में किसान मूंगफली की फसल बेचने के लिए पहुंचे थे। तभी तेज बारिश शुरू हो गई और वहां मौजूद किसानों की फसल भीगने लगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फसल बचाते नजर आया किसान
वीडियो में एक किसान को बारिश में भीगती अपनी मूंगफली को बचाने की भरपूर कोशिश करते देखा जा सकता है। वह जमीन पर बैठकर कभी बोरी से ढकने की कोशिश करता है, तो कभी फसल को एक कोने से दूसरे कोने ले जाकर सूखा रखने का प्रयास करता है। करीब 39 सेकंड के इस वीडियो में किसान की तकलीफ साफ नजर आती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस असमय बारिश ने किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उनकी फसलें खराब हो गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस घटना का वीडियो @MahasayRit11254 नाम के एक यूजर ने X  पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बारिश के बीच मजबूर किसान अपनी मूंगफली की फसल को बहने से बचाने की कोशिश कर रहा है।” यह क्लिप कई अन्य यूजर्स ने भी साझा की है और उस पर ढेरों प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पहले वीडियो बनाओ, किसान तो हमेशा रोता रहेगा।” दूसरे ने कहा, “किसान सभी का पेट भरता है, लेकिन उसका कोई नहीं होता।”


सरकार से की यह गुजारिश
कई लोगों ने सरकार से गुजारिश की कि इन किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। एक यूजर ने भावुक होकर लिखा, “इस पीड़ा को सिर्फ किसान ही समझ सकता है, बहुत दुख हुआ देखकर।” सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि  यह वीडियो एक व्यक्ति की विवशता नहीं, बल्कि देश के लाखों किसानों की वास्तविकता बयां करता है, जो हर मौसम की मार सहकर भी समाज की सेवा में लगे रहते हैं।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed