Viral Video: शॉर्ट्स पहने लड़की ने की मंदिर में घुसने की कोशिश, पंडित ने टोका तो भिड़ी महिला, खूब किया बवाल
Viral Video: वीडियो में देखा गया कि एक महिला अपने साथी के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची। लेकिन महिला ने उस समय हाफ पेंट पहन रखी थी। जैसे ही वह मंदिर के अंदर जाने लगी, मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक दिया।
विस्तार
आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं तो कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी तरह हाल ही में एक वीडियो खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो ने परंपरा, आस्था और आधुनिक सोच के बीच चल रही बहस को फिर से तेज कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा गया कि एक महिला अपने साथी के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची। लेकिन महिला ने उस समय हाफ पेंट पहन रखी थी। जैसे ही वह मंदिर के अंदर जाने लगी, मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक दिया। गार्ड ने कहा कि मंदिर के अंदर प्रवेश के लिए कुछ नियम हैं और उनका पालन करना जरूरी है। इसके बाद वहां मौजूद पुजारियों ने भी गार्ड का समर्थन किया। पुजारियों का कहना था कि मंदिर की मर्यादा बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है।
Woman got into a heated argument with the police and the priest after being denied entry for wearing shorts
विज्ञापन विज्ञापन
Hindu temples should have a dress code for both genders. pic.twitter.com/asMegXPBed— Hindutva Vigilant (@VigilntHindutva) October 1, 2025
शॉर्ट्स पहने मंदिर में महिला ने की घुसने की कोशिश
यह सुनते ही महिला नाराज हो गई और गार्ड और पुजारियों से बहस करने लगी। महिला का कहना था कि कपड़ों से जुड़ा कोई भी नियम भगवान ने नहीं बनाया है, बल्कि यह इंसानों ने बनाए हैं। उसने कहा कि अगर वह भगवान के दर्शन करना चाहती है तो उसे रोका क्यों जा रहा है। महिला ने साफ कहा कि वह ऐसे बनाए गए नियमों को नहीं मानती और वह अपने हिसाब से ही मंदिर आएगी।
पंडित ने अंदर जाने से रोका
मंदिर परिसर में यह बहस काफी देर तक चलती रही। महिला बार-बार यही कहती रही कि मंदिर में प्रवेश का अधिकार सभी को है और किसी के पहनावे पर रोक लगाना सही नहीं है। वहीं दूसरी तरफ पुजारी और गार्ड कहते रहे कि यह नियम मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए बनाए गए हैं और हर भक्त को उनका पालन करना चाहिए। आखिरकार यह बहस इतनी बढ़ गई कि महिला और उसका साथी दर्शन किए बिना ही मंदिर से वापस लौट गए। लेकिन जाने से पहले महिला ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दो पक्षों में बंटा सोशल मीडिया
वीडियो को एक्स पर @VigilntHindutva नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोग दो अलग-अलग पक्षों में बंट गए। एक गुट का कहना है कि मंदिर में जाने के लिए पहनावे को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। उनके अनुसार भगवान सभी के हैं और हर इंसान को अपनी मर्जी से दर्शन करने का अधिकार होना चाहिए। उनका तर्क है कि आस्था कपड़ों से बड़ी होती है। वहीं दूसरा गुट महिला की हरकत को गलत बता रहा है। उनका कहना है कि मंदिर एक पवित्र स्थान है और वहां जाने के लिए अनुशासन और मर्यादा का पालन जरूरी है। उनके अनुसार मंदिरों में ड्रेस कोड होना चाहिए ताकि भक्तों की भीड़ में भी एक सम्मानजनक माहौल बना रहे।
लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। किसी ने लिखा कि "आप लोग तय नहीं करेंगे कि महिलाएं क्या पहनेंगी।" तो किसी ने कहा कि "मंदिर में तमीज से कपड़े पहनकर ही जाना चाहिए, ऐसे कपड़ों में आने वालों को रोका जाना ठीक है।" वहीं कुछ लोग यह भी सुझाव दे रहे हैं कि मंदिर में पुरुष और महिला दोनों के लिए स्पष्ट ड्रेस कोड बना दिया जाए ताकि आगे कोई विवाद न हो।