फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A girl wearing a burqa came on stage to hug the groom the bride was shocked video goes Viral on Internet

Viral Video: स्टेज पर बुर्का पहने दूल्हे से गले मिलने आई लड़की, दुल्हन की फटी रह गई आंखें, समझ गई सारा खेल

Mon, 30 Jun 2025 11:20 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 30 Jun 2025 11:20 AM IST
सार

Viral Video: हर दूल्हा-दुल्हन चाहते हैं कि उनकी शादी में सब कुछ सही चले और साथी से वफादारी की उम्मीद भी सबसे ऊपर होती है। ऐसे में सोचिए कि शादी के बीच में कोई अजनबी दूल्हे को गले लगाने लगे तो माहौल कितना अजीब हो सकता है।

विज्ञापन
A girl wearing a burqa came on stage to hug the groom the bride was shocked video goes Viral on Internet
शादी में दूल्हे के दोस्त ने किया मजाक - फोटो : इंस्टाग्राम @youknowjpvlogs

विस्तार

हर किसी की शादी को लेकर कई ख्वाहिशें और सपने होते हैं, लेकिन कई बार शादी के दिन ऐसे पल भी सामने आ जाते हैं, जिनकी दूल्हा या दुल्हन ने उम्मीद तक नहीं की होती। अक्सर ये सब दोस्तों की वजह से होता है, जो शादी में कुछ हटकर करने की सोचते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन के बीच अचानक एक युवती जैसी दिखने वाली शख्स पहुंचता है और दूल्हे को जोर से गले लगाने लगता है। ये देखकर दुल्हन हैरान रह जाती है, लेकिन जैसे ही सच्चाई सामने आती है, सभी लोग दंग रह जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हर दूल्हा-दुल्हन चाहते हैं कि उनकी शादी में सब कुछ सही चले और साथी से वफादारी की उम्मीद भी सबसे ऊपर होती है। ऐसे में सोचिए कि शादी के बीच में कोई अजनबी दूल्हे को गले लगाने लगे तो माहौल कितना अजीब हो सकता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। शुरुआत में ये देखकर लोग चौंक गए, लेकिन थोड़ी देर में पूरा मामला समझ आने पर सभी हंसने लगे।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Jayesh Patil (@youknowjpvlogs)

विज्ञापन
विज्ञापन



लड़के ने किया ऐसा मजाक
वीडियो में साफ दिखता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं, तभी एक शख्स बुर्का पहनकर स्टेज पर पहुंचता है। बुर्का पहना होने के कारण वह दूर से किसी लड़की जैसा नजर आ रहा था। वह आते ही दूल्हे को कसकर गले लगा लेता है, जिससे दुल्हन असहज महसूस करती है। लेकिन कुछ ही पलों में सच्चाई सामने आ जाती है और पता चलता है कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि दूल्हे का दोस्त है, जो मजाक के तौर पर ऐसा कर रहा था।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर youknowjpvlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही इस पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आने लगीं। किसी ने कमेंट किया, “भला कौन दोस्त अपनी दोस्ती निभाने के लिए ऐसा मजाक करता है?” वहीं दूसरे ने लिखा, “दुल्हन के चेहरे से घबराहट साफ दिख रही थी।” एक यूजर ने ये भी कहा, “ये मजाक ठीक था, पर दुल्हन की हालत देखकर लग रहा है कि वो डर गई होगी।” इसके अलावा कई लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed