Viral Video: मां की लापरवाही की वजह से लिफ्ट में फंसा छोटा मासूम, कोशिश करने पर भी नहीं खुला दरवाजा और फिर...
Viral Video: इस वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि घटना किसी इमारत की लिफ्ट में हुई है, लेकिन यह कहां की है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और वही फुटेज अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ मजेदार होते हैं, कुछ भावुक कर देने वाले और कुछ इतने डरावने कि देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी लापरवाही के चलते एक मासूम बच्चा लिफ्ट में फंस जाता है। यह घटना इतनी खतरनाक लगती है कि इसे देखकर कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि हमारी छोटी सी गलती भी किसी बड़ी मुसीबत की वजह बन सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि घटना किसी इमारत की लिफ्ट में हुई है, लेकिन यह कहां की है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और वही फुटेज अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में दिखता है कि एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ लिफ्ट में आती है। बच्चा लिफ्ट के अंदर खड़ा हो जाता है और महिला किसी सामान को उठाने के लिए बाहर निकल जाती है। इसी दौरान वह लिफ्ट का दरवाजा बंद न हो। इसके लिए दरवाजे पर कोई छोटी सी चीज रख देती है। शायद महिला का सोचना था कि इससे लिफ्ट कुछ देर रुकी रहेगी और वह आराम से सामान उठाकर अंदर ला सकेगी।
एक महिला के छोटी सी गलती से बच्चा लिफ्ट में फस गया फिर देखिए क्या होता है? pic.twitter.com/A2yAvOFoFI
— Dilip kumar (@dilipku8651) October 8, 2025
मां की लापरवाही से लिफ्ट में फंसा बच्चा
लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उल्टा। जैसे ही महिला लिफ्ट के बाहर जाकर सामान उठाती है, उसी वक्त लिफ्ट का गेट बंद हो जाता है और मासूम बच्चा अकेला अंदर फंस जाता है। यह नजारा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है और देखने वालों का दिल दहला देता है। बच्चा अंदर अकेला खड़ा नजर आता है और यह पल बेहद खतरनाक व डरावना लगता है।
बच्चे को सुरक्षित निकाला गया
अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया या नहीं। लेकिन वीडियो देखने के बाद ज्यादातर लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर इतने छोटे बच्चे को इस तरह अकेला क्यों छोड़ा गया। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि बच्चों को कभी भी लिफ्ट या किसी भी मशीन से जुड़ी जगह पर अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। वहीं कुछ लोग महिला की इस लापरवाही की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी छोटी-छोटी गलतियां बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।