फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A cat was walking on an electric wire it felt so strong that the electric pole caught fire Video goes Viral

Viral Video: बिजली के तार पर चल रही थी बिल्ली, लगा इतनी जोर का करंट की पोल में भी लग गई आग, फिर जो हुआ...

Tue, 28 Oct 2025 10:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Oct 2025 10:00 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बिल्ली बिन डरे, बड़े आराम से तार पर चल रही है. उसके हाव-भाव देखकर कोई भी कहेगा कि उसे जरा भी डर नहीं है, लेकिन जैसे ही वो बिजली के खंभे के पास पहुंचती है, अचानक तेज झटके के साथ आग भड़क जाती है।

विज्ञापन
A cat was walking on an electric wire it felt so strong that the electric pole caught fire Video goes Viral
बिल्ली को लगा करंट - फोटो : X@abeyaaaaaar

विस्तार

सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो तो रोज ही देखने को मिल जाते हैं, कभी कोई अपनी हरकतों से हंसा देता है तो कभी किसी की समझदारी देखकर दंग रह जाना पड़ता है, लेकिन इन दिनों जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसने तो लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ये हकीकत है या किसी एडिटिंग का कमाल। दरअसल इस वीडियो में एक बिल्ली बिजली के तार पर चलती नजर आती है और फिर जो होता है, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बिल्ली बिन डरे, बड़े आराम से तार पर चल रही है. उसके हाव-भाव देखकर कोई भी कहेगा कि उसे जरा भी डर नहीं है, लेकिन जैसे ही वो बिजली के खंभे के पास पहुंचती है, अचानक तेज झटके के साथ आग भड़क जाती है। झटका इतना जोरदार होता है कि बिल्ली हवा में उछलकर नीचे गिर जाती है। अब यहां पर जो चीज सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है, वो ये कि इतने जोरदार करंट के बावजूद बिल्ली को कुछ नहीं होता। वो नीचे गिरने के बाद भी बिल्कुल सही-सलामत दिखती है। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए कि आखिर बिल्ली बची कैसे? किसी को तो लगा कि ये वीडियो एडिटेड है, तो किसी ने कहा कि बिल्ली के पास कोई सुपर पावर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @abeyaaaaaar नाम के यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन भी लिखा, “बिल्लू भाई का यमराज के साथ उठना-बैठना है।” बस फिर क्या था, 10 सेकंड का ये छोटा-सा क्लिप कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। अब तक इसे 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा, “भाई, बिल्ली ने अभी-अभी यमराज को हाय बोलकर वापसी की है।” दूसरे ने हंसते हुए कहा, “इसे कहते हैं शॉक थेरेपी, वो भी बिना डॉक्टर के इलाज।” वहीं किसी ने मजाक में लिखा, “अब तो ये बिल्ली सर्टिफाइड इलेक्ट्रिशियन बन गई है।” हालांकि कुछ लोगों को ये वीडियो नकली लगा, उनका कहना है कि अगर बिल्ली को सच में इतना तेज करंट लगा होता तो वो बच नहीं सकती थी। कुछ यूजर्स ने लिखा कि ये वीडियो एडिटेड है और इसमें विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन फिर भी ज्यादातर लोग इसे देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed