फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A bull suddenly attacked and picked up the man and threw him in the drain Video goes Viral

Viral Video: सांड ने किया अचानक हमला और शख्स को उठाकर नाली में फेंका, नशे में ऐसे उठा लड़का जैसे कुछ न हुआ हो

Thu, 19 Jun 2025 02:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 19 Jun 2025 02:04 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखाई देता है कि एक व्यक्ति, जो कि साफ तौर से नशे में लगता है। वह गलती से सांड के रास्ते में आ जाता है। सांड गुस्से में आकर उसे अपनी सींगों से उठाकर सीधे नाली में फेंक देता है। लेकिन इस हमले के बावजूद वह शख्स नाली से उठकर तुरंत खड़ा हो जाता है, मानो कुछ हुआ ही नहीं।

विज्ञापन
A bull suddenly attacked and picked up the man and threw him in the drain Video goes Viral
सांड को शख्स ने उठाकर पटका - फोटो : इंस्टाग्राम @@gharkekalesh

विस्तार

कोई भी समझदार इंसान सांड जैसे जानवर के पास बेपरवाही से नहीं घूम सकता, लेकिन नशे में चूर इंसान के लिए ऐसा करना भी आम बात लगती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब सांड ने उस पर हमला कर दिया, मगर हैरानी की बात ये रही कि उस इंसान पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाई देता है कि एक व्यक्ति, जो कि साफ तौर से नशे में लगता है। वह गलती से सांड के रास्ते में आ जाता है। सांड गुस्से में आकर उसे अपनी सींगों से उठाकर सीधे नाली में फेंक देता है। लेकिन इस हमले के बावजूद वह शख्स नाली से उठकर तुरंत खड़ा हो जाता है, मानो कुछ हुआ ही नहीं। जैसे ही उसे यह समझ आता है कि उसकी वीडियो बनाई जा रही है, वह अपने शरीर के डोले दिखाकर खुद को बहादुर दिखाने की कोशिश करता है। इसके बाद सांड अपनी दिशा में चला जाता है और वह आदमी उसे भगाने का नाटक करता है। यह पूरी घटना करीब 55 सेकंड के वीडियो में रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो ट्विटर पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से शेयर किया गया, जिसमें कैप्शन था, “वह ऐसे खड़ा रहा जैसे कुछ हुआ ही न हो।” अब तक इस क्लिप को 84 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 1 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। साथ ही, इस पर 40 से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स भी काफी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने लिखा, “लगता है महेंद्र बाहुबली के खानदान से है।” वहीं, दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “देसी का जलवा है।” एक और यूजर ने लिखा, “दारू अंदर गई और डर बाहर निकल गया।” चौथे यूजर ने कमेंट किया, “यह सब देसी दारू का असर है बाबू भैया।”

इस वजह से वायरल हुआ वीडियो
इस अजीबो-गरीब टकराव में जहां सांड ने पूरी ताकत से हमला किया। वहीं नशे में डूबे उस शख्स की प्रतिक्रिया ने लोगों को चौंका दिया। इस क्लिप ने दिखा दिया कि नशे में इंसान कैसे जोखिम को भी नजरअंदाज कर देता है और खुद को नायक समझने लगता है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed