{"_id":"6805f41b3d0bd2db3d06617f","slug":"a-bull-attacked-in-bikaner-a-young-man-and-a-woman-were-injured-video-goes-viral-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: महिला और पुरुष दोनों पर सांड ने किया हमला, बचाने में लोगों के छूटे पसीने; देखें वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: महिला और पुरुष दोनों पर सांड ने किया हमला, बचाने में लोगों के छूटे पसीने; देखें वीडियो
Mon, 21 Apr 2025 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:05 PM IST
सार
Bull Viral Video: एक सांड ने पहले एक महिला और फिर एक पुरुष पर ऐसा हमला किया कि किसी के छुटाने से भी सांड नहीं माना। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
विज्ञापन
बीकानेर में सांड ने किया महिला और पुरुष पर हमला।
- फोटो : Facebook/Journalist samkit
विस्तार
Bull Attacking Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो हैं जो भले ही हमें हंसाते और गुदगुदाते हैं, लेकिन कई ऐसे वीडियो भी हैं जो हमें डरा सकते हैं और हमारे मन में खुद के लिए या अपने बच्चों के लिए चिंता तक पैदा कर सकते हैं। इसमें कई वीडियो ऐसे हैं जो किसी जानवर के हमले के हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कभी कुत्तों के वीडियो सामने आते हैं जिनमें वो लोगों को काट लेते हैं, तो कभी किसी सांड द्वारा हमले का वीडियो सामने आया है। अब इस बार भी एक सांड के हमले का वीडियो सामने आया है और ये वीडियो देख आप डर सकते हैं। तो चलिए देखते हैं ये वीडियो और जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
इंटरनेट पर छाए इस वीडियो को आप देखेंगे तो इसमें देखने में आता है कि कॉलोनी की सड़क पर एक काला सांड घूम रहा है। तभी उस सांड के बगल से एक बाइक निकलती है जिसे एक पुरुष चला रहा है और बाइक के पीछे एक महिला बैठी है।
विज्ञापन
सांड को भी तभी नाजाने क्या सूजता है कि वो बाइक पर और उसमें बैठे दोनों लोगों पर सींग से हमला कर देता है। ऐसे में दोनों लोग बचने की खूब कोशिश करते हैं और आसपास खड़े लोग भी सांड को भगाने की कोशिश करते हैं। पर ये सांड नहीं मानता और वो महिला पर हमला कर देता है।
महिला को टांगों से दबा देता है और अपने सींगों से भी महिला को खूब मारता और पटकता है। बीच-बीच में वो बाइक सवार पर भी हमला करता है। इसी दौरान कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर सांड को वहां से जैसे-तैसे करके हटाते हैं और महिला उठकर साइड में चली जाती है।
पर मामला यहीं नहीं ठमता, क्योंकि अब सांड ने अन्य किसी पुरुष पर हमला कर दिया होता है। ऐसे में लोग पत्थर मारकर उसे सांड के चुगंल से छुटाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद लोगों की कड़ी मेहनत के बाद सांड उस शख्स को छोड़कर वहां से भाग जाता है। ये वीडियो बीकानेर शहर के धोबी धोरा क्षेत्र का बताया जा रहा है।
लोगों का फूटा गुस्सा, किसी ने लिए मजे
इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। ऐसे में कई लोगों का गुस्सा फूटा है तो कई लोग मजे लेते हुए भी नजर आए। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा "भाई साहब इनको आवारा बोलना भी कानूनी अपराध यह पिता नन्दी जी महाराज हे भारत देश के।" जबकि, एक अन्य यूजर ने समस्या के बारे में बात करते हुए लिखा "पूरे कोटा शहर में जगह जगह रात दिन गए बैठी रहती हैं।"
वहीं, एक अन्य यूजर ने तो सरकार पर घोटाले का ही आरोप लगा दिया। इसको लेकर यूजर ने लिखा "हमारे कोटा में देवनारायण योजना शुरू की गई थी,जिसमें शहर के सारे मवेशी वहां रखने की बात थी, कहां गई, करोड़ों रुपए का घोटाला।"
यहां देखें सांड का वीडियो:-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन