फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A boy was seen frying pakoras in hot oil without a strainer Video goes Viral On Internet see netizens reaction

Viral Video: गर्म तेल में बिना छलनी के हाथ से पकौड़े छानता हुआ दिखा लड़का, वीडियो देख लोगों को हुई हैरानी

Fri, 27 Jun 2025 05:26 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 27 Jun 2025 05:26 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कड़ाही में तेल उबल रहा है और उसमें से भाप निकल रही है, लेकिन आदमी बिना चिमटे या करछी के पकौड़े डालता, पलटता और निकालता रहता है।

विज्ञापन
A boy was seen frying pakoras in hot oil without a strainer Video goes Viral On Internet see netizens reaction
लड़के हाथों से ही छान लिया पकौड़े - फोटो : इंस्टाग्राम @altu.faltu

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी खौलते हुए गर्म तेल में अपने नंगे हाथ डालकर पकौड़े तलता दिख रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि वह बिना किसी डर के ऐसा कर रहा है। इतना ही नहीं, वह हाथ से तेल के छींटे चूल्हे पर डालता है, जिससे आग और भी भड़क उठती है। उसके चेहरे पर कहीं भी दर्द या डर के भाव नहीं दिख रहे हैं, बल्कि वह बहुत आराम से पकौड़े तल रहा है, जैसे यह उसके लिए कोई आसान काम हो। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कड़ाही में तेल उबल रहा है और उसमें से भाप निकल रही है, लेकिन आदमी बिना चिमटे या करछी के पकौड़े डालता, पलटता और निकालता रहता है। उसके चेहरे से लगता है जैसे वह गर्म तेल में नहीं, बल्कि ठंडे पानी में काम कर रहा हो। यह सब देखकर लोग दंग रह गए हैं और सोच में पड़ गए हैं कि आखिर यह आदमी कैसे ऐसा कर पा रहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Altu Faltu 👻 (@altu.faltu)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @altu.faltu नाम के अकाउंट से डाला गया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को हजारों लोगों ने देख और लाइक किया है। इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये भाई तो अवतार फिल्म का अगला हीरो है।” दूसरे ने लिखा, “इसके हाथ लोहे के बने होंगे।” तीसरे ने लिखा, “ये पकौड़े नहीं तल रहा, बल्कि सबको चौंका रहा है।” चौथे ने लिखा, “ये भाई पकौड़े नहीं, इतिहास तल रहा है।” पांचवें ने मजाक में लिखा, “लगता है भाई नरक में जाने की तैयारी कर रहा है।”

लोगों ने जताई चिंता
वीडियो में दिख रही आग की लपटें और खौलते तेल के बुलबुले इस वीडियो को और भी खतरनाक बना देते हैं। इस आदमी की हिम्मत देखकर लोग हैरान हैं और कई बार यह वीडियो देख रहे हैं। कुछ लोग इसे उसकी बहादुरी मान रहे हैं तो कुछ इसे पागलपन कह रहे हैं। यह वीडियो लोगों के लिए सिर्फ मजेदार नहीं, बल्कि यह भी बताता है कि कोई भी काम करने में हद से ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहिए। ऐसे काम से जान को बड़ा खतरा हो सकता है। लोग इस आदमी की हिम्मत देखकर उसके हाथों की सलामती की दुआ भी कर रहे हैं और साथ ही उसकी सेहत को लेकर फिक्र भी जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed