फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A boy performing stunts while standing on a bike for the sake of a reel Video goes viral on Internet

Viral Video: रील के चक्कर में बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था लड़का, धड़ाम से गिरा, सड़क पर छटपटाता रहा

Wed, 24 Sep 2025 04:50 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 Sep 2025 04:50 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में एक लड़का बिजी सड़क पर बाइक के ऊपर खड़े होकर स्टंट करता दिखाई दिया। वह बड़ी ही लापरवाही से दोनों हाथ हवा में उठाकर बैलेंस बनाने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
A boy performing stunts while standing on a bike for the sake of a reel Video goes viral on Internet
स्टंट करने के दौरान गिरा लड़का - फोटो : एक्स@vidya81203

विस्तार

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज भी देखने को मिलते हैं, जिसे देखकर हम खुद हैरान रह जाते हैं कि आखिर लोग फेमस होने की रेस में अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। आजकल के युवाओं पर रील बनाने और सोशल मीडिया पर फेमस होने का जुनून इस कदर हावी हो चुका है कि वे किसी भी हद तक जाकर खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते। आए दिन ऐसे वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें लड़के सड़क पर बाइक या कार चलाते हुए स्टंट करते नजर आते हैं। शुरुआत में देखने वालों को यह सब मजेदार लगता है, लेकिन जब कोई हादसा हो जाता है, तब इन खतरों का असली चेहरा सामने आता है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में एक लड़का बिजी सड़क पर बाइक के ऊपर खड़े होकर स्टंट करता दिखाई दिया। वह बड़ी ही लापरवाही से दोनों हाथ हवा में उठाकर बैलेंस बनाने की कोशिश करता है। सड़क पर लगातार गाड़ियों का आना-जाना लगा हुआ था, लेकिन इसके बावजूद लड़के ने इस खतरनाक हरकत को करने से परहेज नहीं किया। उसके साथ मौजूद दोस्त पूरे वाकये का वीडियो बना रहे थे ताकि बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्टंट करने के दौरान सड़क पर धड़ाम से गिरा लड़का
लेकिन जैसा अक्सर ऐसे मामलों में होता है। इस बार भी युवक का बैलेंस बिगड़ गया। वह बाइक से फिसलकर बीच सड़क पर जा गिरा। बाइक उसके बिना ही काफी दूर तक चलती रही और फिर गिर पड़ी। यह नजारा देखकर आसपास मौजूद राहगीर और उसके दोस्त तुरंत दौड़कर उसकी मदद करने पहुंचे। गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिसकी वजह से उसके सिर पर ज्यादा चोट नहीं आई। वरना यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।


सड़क पर गुजर रही गाड़ियां भी रुकी
वीडियो में साफ दिखा कि हादसे के बाद बाइक सड़क पर दूर जाकर गिर गई और लड़का बीचों-बीच सड़क पर तड़पने लगा। ऐसे में वहां से गुजर रही गाड़ियां भी अचानक रुक गईं। मौके पर मौजूद लोगों को समझ में आ गया कि यह लापरवाही किसी की भी जान ले सकती थी। अगर हेलमेट नहीं होता तो शायद नतीजा और भी डरावना हो सकता था।

लोगों ने जाहिर किया गुस्सा
यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर युवाओं को सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की फेम के लिए इतनी बड़ी रिस्क क्यों उठानी पड़ती है। स्टंट करने का शौक अगर किसी को है तो उसके लिए सुरक्षित जगहें मौजूद हैं, जैसे स्टंट पार्क या प्रोफेशनल ट्रेनिंग सेंटर। लेकिन सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह का जोखिम न केवल अपनी जिंदगी के लिए खतरनाक है, बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल देता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर गुस्सा जाहिर किया। कई लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकतें रोकने के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ लोगों ने लिखा कि ऐसे युवक न सिर्फ खुद को मुसीबत में डालते हैं, बल्कि बाकियों की जान भी खतरे में डालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed