फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A baby elephant was trapped in the flood waves could not get out even after 3 hours of effort Video Viral

Viral Video: बाढ़ की लहरों में फंसा था नन्हा हाथी, 3 घंटे तक की मशक्कत के बाद भी नहीं निकल पाया बाहर, फिर...

Sat, 28 Jun 2025 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Jun 2025 10:52 AM IST
सार

Viral Video: इसी दौरान वाझाचल इलाके से एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक हाथी चालाकुडी नदी के उफनते पानी में फंसा हुआ दिखाई दिया। बताया गया कि हाथी कई घंटों से नदी पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बीच धार में जाकर फंस गया और किनारे तक नहीं पहुंच सका।

विज्ञापन
A baby elephant was trapped in the flood waves could not get out even after 3 hours of effort Video Viral
पानी के बहाव में फंसा था हाथी - फोटो : एक्स@THKerala

विस्तार

जून के महीने की शुरुआत में केरल में भारी बारिश ने दस्तक दी, जिससे राज्य के कई हिस्सों में पानी भर गया और जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं। इस तेज बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और लोगों के साथ-साथ जंगली जानवर भी इसकी चपेट में आ गए। हाल ही में, अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इसमें एक हाथी को तीन घंटों तक लहरों में संघर्ष करते हुए देखा गया। हालांकि, बाद में उसकी स्थिति को देखकर लोगों ने चैन की सांस भी ली। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी दौरान वाझाचल इलाके से एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक हाथी चालाकुडी नदी के उफनते पानी में फंसा हुआ दिखाई दिया। बताया गया कि हाथी कई घंटों से नदी पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बीच धार में जाकर फंस गया और किनारे तक नहीं पहुंच सका। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी पानी के बीच खड़ा है और बुरी तरह फंसा हुआ है। उसका आधा शरीर पानी में डूबा हुआ है और वह लगातार किनारे की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसका वीडियो बनाते नजर आते हैं, लेकिन कोई भी उसकी मदद नहीं कर पा रहा था क्योंकि पानी का बहाव बेहद तेज था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया हाथी
जब वन विभाग को हाथी के फंसे होने की जानकारी मिली तो उनके अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी। अधिकारियों को इस बात की चिंता थी कि अगर पानी का बहाव और तेज हुआ तो हाथी बह सकता है। इसलिए उन्होंने बांध के अधिकारियों से संपर्क कर पानी का बहाव कम करने का अनुरोध किया। उनकी इस पहल के चलते नदी का जलस्तर घटा और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाथी सुरक्षित नदी पार कर जंगल में वापस लौट गया।


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने हाथी की कोशिश और धैर्य की खूब तारीफ की। साथ हीवन अधिकारियों के समय पर उठाए गए कदमों की भी सराहना की गई। वीडियो को एक्स पर @hookonline_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। एक यूजर ने लिखा, “हाथी ने आखिर तक हार नहीं मानी और अद्भुत साहस दिखाया।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “ईश्वर का शुक्र है कि हाथी सुरक्षित है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed