फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A 50 year old man committed a heinous act with a woman on a DTC bus sharing a post goes Viral

Viral Post: 50 साल के बुजुर्ग ने DTC बस में महिला के साथ की घिनौनी हरकत, पोस्ट साझा कर खुद सुनाई आपबीती

Sat, 11 Oct 2025 03:06 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Oct 2025 03:06 PM IST
सार

Viral Video: महिला ने बताया कि वह एक डीटीसी बस में सफर कर रही थी। उस दिन बसों का रूट बदला हुआ था और भीड़ नॉर्मल से कहीं ज्यादा थी। दोपहर का समय था। मौसम गर्म था और बस इतनी भरी हुई थी कि खड़े होना और सांस लेना भी मुश्किल था।

विज्ञापन
A 50 year old man committed a heinous act with a woman on a DTC bus sharing a post goes Viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली की भीड़-भाड़ वाली बसों में सफर करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता, लेकिन हाल ही में एक महिला के साथ हुआ अनुभव इतना दर्दनाक रहा कि उसने यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। उसने अपनी कहानी रेडिट ग्रुप में लिखी, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट ने फिर से दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महिला ने बताया कि वह एक डीटीसी बस में सफर कर रही थी। उस दिन बसों का रूट बदला हुआ था और भीड़ नॉर्मल से कहीं ज्यादा थी। दोपहर का समय था। मौसम गर्म था और बस इतनी भरी हुई थी कि खड़े होना और सांस लेना भी मुश्किल था। उसने लिखा कि कई स्टॉप पार करने के बाद ही उसे एक सीट मिल पाई। लेकिन सीट मिलना उसके लिए राहत नहीं बल्कि परेशानी की शुरुआत बन गया।
विज्ञापन




डीटीसी बस में महिला के साथ हुई घिनौनी हरकत
उसके मुताबिक लगभग 50 साल का एक बुजुर्ग आदमी उसके बगल में खड़ा हो गया और बार-बार उसके मना करने के बावजूद जानबूझकर उससे सटता रहा। महिला ने हिम्मत जुटाकर उस आदमी को डांटा और कहा कि वह दूर हट जाए। इस पर वह थोड़ी देर के लिए पीछे तो हुआ, लेकिन लगातार उसे घूरता रहा, जिससे वह और ज्यादा असहज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला ने सामने आकर की मदद
लेकिन मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। कुछ देर बाद एक और व्यक्ति ने भी वही हरकत दोहराई। जब महिला ने उसे रोका तो उसने बहाना बनाते हुए कहा कि "भीड़ है, इसमें मेरी क्या गलती?" इस जवाब ने महिला को और परेशान कर दिया। तभी बस में मौजूद एक दूसरी महिला ने उस आदमी पर चिल्ला कर उसकी मदद की। इस बीच-बचाव से उसे थोड़ी राहत तो मिली लेकिन पूरे सफर में वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रही। महिला ने रेडिट पर लिखा कि बस से उतरने तक उसकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। वह लगातार सोच रही थी कि सिर्फ 40 मिनट की बस यात्रा में दो अलग-अलग मर्दों ने उसके साथ गलत हरकत की। उसने अपने पोस्ट में लिखा, "मैं बहुत थक चुकी हूं, बहुत घिन आ रही है और गुस्सा भी आता है। मुझे इस शहर से नफरत हो गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed