{"_id":"6a159533dc4d3ca71c0654fd","slug":"500-year-old-traditional-fridge-in-rajasthan-set-up-in-a-room-working-without-electricity-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Traditional Fridge: 500 साल पुराने फ्रिज का वीडियो वायरल! पानी ठंडा करने का अनोखा तरीका देख हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Traditional Fridge: 500 साल पुराने फ्रिज का वीडियो वायरल! पानी ठंडा करने का अनोखा तरीका देख हो जाएंगे हैरान
Tue, 26 May 2026 06:12 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 26 May 2026 06:12 PM IST
सार
Traditional Fridge: सोशल मीडिया पर एक देसी फ्रिज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पानी को ठंडा का अनोखा तरीका देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
500 साल पुराने फ्रिज का वीडियो वायरल
- फोटो : Instagram/spt_vlogs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Traditional Fridge: देश के कई इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी में सबसे अधिक किसी चीज की जरूरत होती है, तो वो है ठंडा पानी। वर्तमान समय में ठंडे पानी के लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, जिनके पास फ्रीज नहीं होता है, वो मटके में पानी ठंडा करते हैं। राजस्थान में पानी को ठंडा रखने के लिए गजब का जुगाड़ किया गया है। कमरे के बीचों बीच सेटअप लगया गया है, जो खास है।
विज्ञापन
राजस्थान में पानी ठंडा करने का यह पारंपरिक तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजस्थान में पानी को ठंडा करने के लिए देसी तरीके से फ्रिज बनाया गया है। दावा किया गया है कि यह 500 साल पुराना तरीका है। हालांकि, गांरटी नहीं कर सकते हैं कि 500 साल वाला दावा सही है। हालांकि, सेटअप को देखकर आंखें खुली रह जाएंगी।
विज्ञापन
वीडियो में सेटअप को दिखाया गया है। इसमें कमरे के मध्य में पेड़ के सूखे तने को खड़ा कर दिया गया है और इसे रस्सियों से बांध दिया गया है। लेकिन इसमें से पानी कहां जाएगा? तो जवाब है तने के अंदर। खोखले तने में पानी को ठंडा रखने के लिए रखा जाएगा। दावा है कि कुछ समय में पानी ठंडा हो जाएगा।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Science News: इंसान में होती है तीसरी आंख! वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Ajab Gajab: कुत्ते ने कार के अंदर से की दनादन फायरिंग, सड़क पर महिला हुई घायल
Video: धधक रहे ज्वालामुखी से टकराया उल्कापिंड, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा, देखकर दुनिया हैरान
फिर आप पीने के लिए पानी को नीचे लगे नल से निकाल सकते हैं। एक अंकल ऐसा भी करते हैं। उन्होंने तने में पानी डालने के लिए भी अनोखा इंतजाम किया हुआ है। इसके लिए वो पानी की पुरानी बोतल का इस्तेमाल करते हैं। माना जा रहा है कि प्राचीन समय में इसी तरह पानी को ठंडा किया जाता था।