Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
444 Kg Pakistani Hulk Arbab Khizer Hayat is looking for love whose weight should at least 100 kg
{"_id":"5e26e6a68ebc3e4b5703b0d3","slug":"444-kg-pakistani-hulk-arbab-khizer-hayat-is-looking-for-love-whose-weight-should-at-least-100-kg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी 'हल्क' को चाहिए 100 किलो की दुल्हनिया, अब तक 300 रिश्ते ठुकराए","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पाकिस्तानी 'हल्क' को चाहिए 100 किलो की दुल्हनिया, अब तक 300 रिश्ते ठुकराए
पाकिस्तान के 'हल्क' के नाम से जाने जाने वाले 27 वर्षीय अरबाब खिजर हयात एक वेटलिफ्टर हैं। उन्हें खान बाबा के नाम से भी जाना जाता है। उनका वजन 444 किलोग्राम है, लेकिन यह भारी वजन अब उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। उन्हें उनके साइज की दुल्हन नहीं मिल रही है। दरअसल, वो चाहते हैं कि उनकी होने वाली दुल्हन का वजन कम से कम 100 किलोग्राम हो, ताकि उनकी जोड़ी देखने में अच्छी लगे।
2 of 5
पाकिस्तानी 'हल्क'
- फोटो : Social media
अरबाब खैबर पख्तूनख्वा जिले के मरदान के रहने वाले हैं। वह कहते हैं, 'मेरे पिता चाहते हैं कि मैं शादी कर लूं। वो अपने लिए पोता-पोती चाहते हैं, लेकिन मुझे अब तक सही लड़की नहीं मिली है। पिछले सात सालों से मैं अपने प्यार की तलाश कर रहा हूं। इस दौरान मैंने 200-300 लड़कियों को देखा है, लेकिन वो सभी औसत वजन की थीं।'
3 of 5
पाकिस्तानी 'हल्क'
- फोटो : Social media
अरबाब के परिवार की शर्त ये है कि दुल्हन की लंबाई छह फीट चार इंच होनी चाहिए, क्योंकि अरबाब की लंबाई छह फीच छह इंच है। इसके अलावा लड़की को अच्छा खाना बनाना भी आना चाहिए। बता दें कि अरबाब की रोजाना डाइट 10 हजार कैलोरी है। वह हर रोज नाश्ते में 36 अंडे खाते हैं। इसके अलावा वह हर रोज चार मुर्गे खा जाते हैं और पांच लीटर दूध पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पाकिस्तानी 'हल्क'
- फोटो : Social media
हयात का कहना है कि उनका सपना दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान बनना है। इसके लिए उन्होंने अपना वजन किशोरावस्था से ही बढ़ाना शुरू कर दिया था और ये सिलसिला अनवरत जारी है। वह बताते हैं कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है और अपने वजन के साथ बिल्कुल फिट हैं और अच्छा महसूस करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पाकिस्तानी 'हल्क'
- फोटो : Social media
अरबाब पहली बार तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने एक ट्रैक्टर को रस्सी से बांधकर खींचा था। उस समय उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। उनका दावा है कि साल 2012 में उन्होंने जापान में 5000 किलो वजन उठाया है। उनका यह भी दावा है कि उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) से मेडल मिला और उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। हालांकि उनके ये दावे कितने सच हैं, ये साबित नहीं हो पाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।