{"_id":"6ad49a5773f88f5a9e0b509b","slug":"16-year-old-boy-tooth-above-eye-ectopic-tooth-rare-medical-case-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"16 साल के लड़के की आंख के ऊपर निकला दांत, डॉक्टर भी रह गए हैरान, जानिए क्या है यह दुर्लभ मामला","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
16 साल के लड़के की आंख के ऊपर निकला दांत, डॉक्टर भी रह गए हैरान, जानिए क्या है यह दुर्लभ मामला
Sun, 18 Oct 2026 03:37 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:37 PM IST
सार
तमिलनाडु के मदुरै से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डाॅक्टरों को भी हैरान कर दिया। यहां पर एक लड़के की आंख के ऊपर दांत निकल आया था। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
16 साल के लड़के की आंख के ऊपर निकला दांत, डॉक्टर भी रह गए हैरान
- फोटो : AI
विस्तार
आमतौर पर दांत मुंह के भीतर निकलते हैं, लेकिन तमिलनाडु के मदुरै से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले को देखकर डॉक्टर भी चौंक गए। यहां 16 साल के एक लड़के की बाईं आंख की ऊपरी पलक के पास दांत विकसित हो गया था। शुरुआत में लड़के की आंख के ऊपर सूजन नजर आई, लेकिन उसे किसी तरह का दर्द नहीं था। लगभग एक महीने तक सूजन रहने के बाद जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की, तो पता चला कि वहां मौजूद सफेद और सख्त उभार कोई सामान्य गांठ नहीं, बल्कि एक पूरा दांत था।
विज्ञापन
मदुरै स्थित एक हॉस्पिटल का यह मामला है। डॉक्टरों ने आंख की जांच और सीटी स्कैन के माध्यम से इस असामान्य स्थिति का पता लगाया। मेडिकल भाषा में इसे एक्टोपिक टूथ कहा जाता है। यह एक दुर्लभ अवस्था है। इसमें दांत जबड़े में अपनी सामान्य जगह पर विकसित होने की जगह शरीर के किसी दूसरे हिस्से में बन जाता है। इस मामले का विवरण एक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में दिया गया है।
विज्ञापन
आंख के ऊपर सूजन से परेशानी की शुरुआत हुई
मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, 16 वर्षीय लड़के की बाईं आंख की ऊपरी पलक पर करीब एक महीने से सूजन थी। शुरुआत में उसे दर्द या किसी दूसरी गंभीर परेशानी नहीं हुई। बाद में आंख और भौंह के बीच दो सख्त, सफेद रंग के उभार दिखने लगे। इन उभारों की असामान्य बनावट को देखते हुए डॉक्टरों ने विस्तृत जांच करने का निर्णय लिया। आंखों के आसपास कई वजहों से सूजन हो सकती है। कभी यह सामान्य समस्या होती है, तो कभी इसके पीछे कोई असामान्य संरचना या दुर्लभ बीमारी हो सकती है। इसलिए सही वजह जानने के लिए मेडिकल जांच जरूरी होती है।
विज्ञापन
तेंदुए की खौफनाक फुर्ती, पलक झपकते ही कुत्ते पर किया हमला और लेकर हो गया फरार, वायरल हुआ वीडियो
सीटी स्कैन में निकला पूरा विकसित दांत
डॉक्टरों ने लड़के की आंख की जांच और फिर सीटी स्कैन कराया। इस जांच से शरीर के अंदर मौजूद संरचनाओं की विस्तृत तस्वीरें मिलती हैं, जिससे किसी गांठ, सूजन या असामान्य बनावट की सही स्थिति का पता चल सकता है। स्कैन में पता चला कि लड़के की आंख के ऊपरी हिस्से में दांत जैसी संरचना मौजूद थी। सबसे हैरानी वाली बात यह थी इसमें दांत का ऊपरी हिस्सा यानी क्राउन और उसकी जड़ दोनों विकसित थे। इससे स्पष्ट हुआ कि यह सिर्फ कोई कठोर गांठ नहीं, बल्कि पूरी तरह विकसित दांत था।
डॉक्टरों ने यह भी जांच की कि कहीं यह संरचना टेराटोमा नामक दुर्लभ ट्यूमर का हिस्सा तो नहीं है। इस तरह के कुछ ट्यूमर में दांत, बाल और हड्डी जैसे अलग-अलग प्रकार के ऊतक मिल सकते हैं। लेकिन जांच में इस मामले में दांत के टेराटोमा का हिस्सा होने के संकेत नहीं पाए गए, जिसके बाद डॉक्टरों ने इसका एक्टोपिक टूथ के रूप में पहचान किया।
सड़क पर झाड़ू बेचने वाला पिता बना बेटी का हेयर स्टाइलिस्ट, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
क्या होता है एक्टोपिक टूथ?
सामान्य तौर पर दांत जबड़े में विकसित होते हैं, लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में दांत अपनी सामान्य स्थान से अलग शरीर के दूसरे हिस्सों में भी निकल सकते हैं। ऐसी स्थिति को एक्टोपिक टूथ कहा जाता है। मेडिकल दुनिया में पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं। किसी के नाक के आसपास, मुंह की छत यानी तालू और मैक्सिलरी साइनस जैसे स्थानों पर दांत मिल चुके हैं। दांत किस स्थान पर विकसित हुआ है, इसके आधार पर उससे होने वाली परेशानी भी अलग-अलग हो सकती है।
अगर इस तरह के दांत आसपास के ऊतकों, नसों या अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं पर दबाव डालते हैं, तो उससे दर्द, सूजन या दूसरी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हालांकि, हर मामले में लक्षण एक जैसे नहीं होते। इस लड़के के आंख के ऊपरी हिस्से में दांत विकसित हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, आंख के इस विशेष स्थान पर एक्टोपिक टूथ का यह पहला दर्ज मामला बताया गया। यह स्थिति इसलिए भी असामान्य थी, क्योंकि दांत सामान्य रूप से मुंह में बनने की जगह आंख के पास मौजूद था।
क्या है मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स? जिसे ईरान पर गिरा सकता है अमेरिका
सर्जरी से निकाला गया दांत
जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी किया और आंख के ऊपर मौजूद दांत को निकाला। आंख के आसपास का क्षेत्र बेहद संवेदनशील होता है। यहां पर कई महत्वपूर्ण नसें, मांसपेशियां और अन्य संरचनाएं होती हैं। इसलिए किसी भी असामान्य संरचना को हटाने से पहले उसकी सही स्थिति का पता लगाना जरूरी होता है। हालांकि, आंख के ऊपर दांत क्यों निकला इसकी सही जानकारी सामने नहीं आई है।