फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   family and rjd leaders waiting for lalu's bail, tej pratap's wedding will held on 12 may

लालू की जमानत पर टिकी सबकी निगाहें, 12 मई को होगी तेजप्रताप की शादी

Sat, 05 May 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Sat, 05 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
family and rjd leaders waiting for lalu's bail, tej pratap's wedding will held on 12 may

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर 4 मई को सुनवाई होनी थी। लेकिन शुक्रवार को हाई कोर्ट में हड़ताल होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब जमानत याचिका पर 11 मई को सुनवाई होगी। जबकि लालू के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी 12 मई को होनी है। ऐसे में बेटे की शादी से महज एक दिन पहले सुनवाई होने से लालू के लिए शादी में शामिल होना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन


लालू शादी में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग कब करेंगे इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। बता दें लालू ने मेडिकल ग्राउंड पर प्रोविजनल बेल की मांग की है। अगर उन्हें जमानत मिल जाती है तो बाकी दूसरे मामलों में बेल मांगने में परेशानी नहीं होगी। बेहतर इलाज के लिए हाई कोर्ट उन्हें जमानत दे सकता है और इस दौरान लालू तेजप्रताप की शादी में शामिल हो पाएंगे। लेकिन उन्हें एक दिन में ही रांची से पटना शिफ्ट करना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन


सुनवाई से महज एक दिन पहले ही शादी की रस्में शुरु होनी हैं। ऐसे में सुनवाई टल जाने से परिवार वाले निराश हैं। वहीं राजद भी आक्रामक है लेकिन सेहत के नाम पर उन्होंने चुप्पी साधी हुई है। फिलहाल राजद की सबसे बड़ी चिंता है कि रिम्स और एम्स की ताजा रिपोर्ट कहीं लालू की बेल में बाधा न बनें। साथ ही पूरे परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं की नजर अब लालू की जमानत पर होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई हैं। जिस वजह से अभी तक पैरोल की मांग नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed