{"_id":"57ffd08f4f1c1bc67b28fdf8","slug":"bageshwar-and-concluded-with-the-crowning-bradhi-ramlila-staged","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्याभिषेक के साथ बागेश्वर और भराड़ी रामलीला मंचन संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्याभिषेक के साथ बागेश्वर और भराड़ी रामलीला मंचन संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
रामलीला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री रामलीला कमेटी बागेश्वर और बाराही देवी रामलीला कमेटी भराड़ी की ओर से चल रहे रामलीला मंचन का बुधवार को राम राज्याभिषेक के साथ ही समापन हो गया। उधर, धरमघर में आज से रामलीला शुरू होगी।
बुधवार को बागेश्वर की रामलीला में श्रीराम, लक्ष्मण और सीता को 14 बरस बाद वन से लौटने पर नगर में छोलिया नृत्य के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि चंदन राम दास ने पुरस्कारों का वितरण किया। कमेटी के अध्यक्ष पूरन पालनी ने आगंतुकों का स्वागत किया। वहां वरिष्ठ कलाकार शंकर लाल साह, कंचन साह, पंकज पांडे और मनोज कपकोटी आदि थे। उधर बाराही देवी रामलीला कमेटी की ओर से भराड़ी में आयोजित रामलीला में राम- भरत मिलन, और श्रीराम के अयोध्या लौटने आदि का खूबसूरत मंचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन निर्देशक गिरीश चंद्र मिश्र ने किया। कमेटी के अध्यक्ष दयाल ऐठानी ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। श्री रामलीला कमेटी धरमघर की ओर से रामलीला मंचन का शुभारंभ 14 अक्तूबर से हो रहा है। कमेटी के अध्यक्ष केदार महर ने मंचन को भव्य और आकर्षक बनाने में सभी से सहयोग की अपील की है।