फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   zelo knight plus electric scooter launch in india price features range specifications

Zelo Knight+: जेलो ने लॉन्च किया किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फुल चार्ज पर 100km की रेंज, जानिए फीचर्स

Fri, 08 Aug 2025 05:22 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 05:22 PM IST
सार

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मांग के बीच, एक नई स्कूटर ने धमाकेदार एंट्री मारी है। Zelo Electric ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर नाइट+ (Knight+) लॉन्च किया है, जो कम बजट में शानदार फीचर्स का वादा करता है।

विज्ञापन
zelo knight plus electric scooter launch in india price features range specifications
Zelo Knight+ - फोटो : Zelo Electric

विस्तार

जेलो इलेक्ट्रिक ने अपने बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर नाइट+ को भारतीय सड़कों पर उतार दिया है। इस स्कूटर को काफी कम कीमत पर प्रीमियम फीचर्स के साथ लाया गया है।
विज्ञापन


कितनी है रेंज?
नाइट+ को 1.8kWh की पोर्टेबल LFP बैटरी से पावर मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर की शानदार रेंज देती है। स्कूटर में 1.5kW का मोटर लगाया गया है जो 55 किमी/घंटा की टॉप स्पीड दे सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि बैटरी को स्कूटर से निकालकर घर पर भी चार्ज किया जा सकता है, जिससे चार्जिंग में बहुत आसानी होती है।
विज्ञापन


एडवांस फीचर्स से लैस है स्कूटर
नाइट+ में सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर सिर्फ महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटरों में मिलते हैं। इसकी सबसे खास विशेषता है 'हिल होल्ड कंट्रोल' (Hill Hold Control), जो ढलान पर स्कूटर को पीछे लुढ़कने से रोकता है। इसके अलावा, इसमें क्रूज कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैंप्स, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और पोर्टेबल बैटरी जैसे शानदार फीचर्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइट+ के लिए प्री-बुकिंग अब सभी जेलो इलेक्ट्रिक डीलरों पर शुरू हो गई है। डिलीवरी 20 अगस्त 2025 से शुरू होगी।

कलर ऑप्शन
नाइट+ छह आकर्षक रंगों में उपलब्ध है:
सिंगल-टोन: ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी ब्लैक
डुअल-टोन: मैट ब्लू और व्हाइट, मैट रेड और व्हाइट, मैट येलो और व्हाइट, मैट ग्रे और व्हाइट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed