फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What is ventilated seats in cars how does it works and know which models comes with this feature

Car Features: कार की सीट आपको रखेंगी ठंडा-ठंडा कूल-कूल, जानिए क्या होते हैं Ventilated Seats?

Thu, 15 May 2025 07:30 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 15 May 2025 07:30 PM IST
सार

आजकल की कारों में सिर्फ AC ही नहीं, बल्कि आपको ठंडा रखने के लिए Ventilated Seats का भी फीचर मिलता है। जानिए यह कैसे काम करता है।

विज्ञापन
What is ventilated seats in cars how does it works and know which models comes with this feature
वेंटिलेटेड सीट - फोटो : Tata Motors

विस्तार

आजकल की कारों में कई एडवांस फीचर्स आने लगे हैं। कार का AC आपको गर्मी से तो राहत दिला देता है, लेकिन सीटों में लगे मोटे गद्दे से आपके पीठ और पैरो में पसीना आने लगता है। लंबी दूरी के सफर में पैरों से आने वाला पसीना आपको काफी परेशान कर सकता है।
विज्ञापन


इसी समस्या को दूर करने के लिए आजकल की कारें वेंटिलेटेड सीट्स (Ventilated Seats) के साथ आ रही है। ये ऐसी कार सीटें होती हैं जिनमें सीट के अंदर छोटे-छोटे फैन या एयर चैनल लगे होते हैं, जो सीट से लगातार हवा को बाहर निकालते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य गर्मी या उमस में बैठे व्यक्ति को ठंडक और आराम देना होता है।
विज्ञापन


कैसे काम करते हैं Ventilated Seats?
सीट के अंदर छोटे पंखे लगे होते हैं जो सीट के छेदों से हवा बाहर निकालते हैं। ये पंखे नीचे से हवा खींचते हैं और सीट की सतह पर फैलाते हैं, जिससे पसीना सूखता है और ठंडक मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कारों में यह सुविधा केवल फ्रंट सीट्स में होती है, लेकिन लग्जरी कारों में रियर सीट्स में भी मिलती है।

यह भी पढ़ें: कार के 5 फीचर्स जिनमें पानी की तरह पैसा बहाते हैं लोग, लेकिन नहीं आते उतने काम


वेंटिलेटेड सीट और कूल्ड सीट में फर्क
वेंटिलेटेड सीट में फैन सिर्फ हवा को फेंकता है और कूल नहीं करता, जबकि कूल्ड सीट में कूलिंग यूनिट भी लगा होता है जो हवा को लगातार ठंडा करता रहता है। इससे शरीर को ज्यादा ठंडक मिलती है।

वेंटिलेटेड सीट के फायदे
  • वेंटिलेटेड सीट से वजह से गर्मियों में लम्बी ड्राइव भी आरामदायक बन जाती है। 
  • सीट पर पसीना नहीं जमता जिससे आपको आराम मिलता है और आप ध्यान लगाकर ड्राइविंग करते हैं। 
  • यह कार में बैठने वालों को लग्जरी और प्रीमियम फीलिंग देता है।
यह भी पढ़ें: Helmet Challan: फुटपाथ वाला हेलमेट पहनने पर कितना कटता है चालान? बाइक चलाने वाले जरूर पढ़ें

किन कारों में मिलती है यह सुविधा?
Ventilated Seats अब कई मिड-साइज SUV और सेडान में भी मिलने लगी हैं। Hyundai Verna, Kia Seltos, Tata Nexon , Mahindra XUV700 और MG Hector के कुछ वेरिएंट्स वेंटिलेटेड सीटों के साथ आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed