{"_id":"63ca697411b4e77da269909a","slug":"what-is-fuel-injection-pump-how-does-it-work-in-a-car-with-complete-details-2023-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fuel Injection Pump: फ्यूल इंजेक्शन पंप क्या होता है, कार में कैसे करता है काम, जानें पूरी डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Fuel Injection Pump: फ्यूल इंजेक्शन पंप क्या होता है, कार में कैसे करता है काम, जानें पूरी डिटेल
किसी भी कार को चलाने के लिए इंजन और फ्यूल का सबसे महत्वपूर्ण काम होता है। डीजल इंजन तक फ्यूल पहुंचाने का काम फ्यूल इंजेक्शन पंप करता है। यह किस तरह से काम करता है, यह क्या होता है और यह कितने प्रकार के होते हैं। हम इस खबर में आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं।
क्या है फ्यूल इंजेक्शन पंप
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर डीजल इंजन वाली कारों में फ्यूल इंजेक्शन पंप लगाया जाता है। जिस तरह इंसान के शरीर में दिल काम करता है, वैसे ही डीजल इंजन वाली कारों में फ्यूल इंजेक्शन पंप काम करता है। इसे फ्यूल फिल्टर और फ्यूल इंजेक्टर के बीच में लगाया जाता है।
जब भी किसी डीजल इंजन वाली कार को चलाया जाता है तो इसका काम भी शुरु हो जाता है। जब भी वाहन की स्पीड को बढ़ाया या कम किया जाता है तो उसी के मुताबिक फ्यूल का लोड भी कम और ज्यादा होता रहता है। इस समय पर फ्यूल इंजेक्शन पंप का काम काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे समय पर ही फ्यूल इंजेक्शन पंप जरुरत के मुताबिक सही मात्रा में फ्यूल को इंजन तक भेजता है। इसका काम फ्यूल को कम्प्रैस करना होता है जिससे फ्यूल का प्रैशर भी बढ़ जाता है और कैम प्लंजर को उठाता है जिसके बाद इंजेक्टर में फ्यूल जाता है। इसके साथ ही यह टाइमिंग को भी समायोजित करता है।
फ्यूल इंजेक्शन पंप मुख्यत: तीन प्रकार के होते हैं। इनमें इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप, डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप और कॉमन रेल इंजेक्शन पंप। इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप में हर सिलेंडर के लिए एक पम्पिंग एलीमेंट होता है और इनके लिए अलग फ्यूल लाइन भी होती है जिसे जरिए फ्यूल को इंजेक्टर तक पहुंचाया जाता है।
डिस्ट्रीब्यूटर फ्यूल इंजेक्शन पंप में पम्पिंग एलीमेंट एक ही होता है। जिसके जरिए सिलेंडर ऑर्डर के मुताबिक फ्यूल सप्लाई की जाती है। इसमें एक रोटर होता है जो फ्यूल इनलेट होल और सिलेंडर के मुताबिक आउटपुट होल होता है। जब इंजन घूमता है तो उसके फायरिंग ऑर्डर के मुताबिक ही यह सप्लाई करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।