फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   warivo motors launches affordable electric scooter in india range upto 120 kms price features specifications

Warivo Motors: गुरुग्राम की कंपनी ने लॉन्च किया किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर चलेगा 120 किलोमीटर

Wed, 04 Jun 2025 03:16 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 03:16 PM IST
सार

Warivo Motors India ने भारत में एक साथ छह नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत ₹44,999 रखी गई है। Nova और Edge सीरीज के तहत आए ये स्कूटर आधुनिक फीचर्स और लंबी रेंज के साथ पेश किए गए हैं।

विज्ञापन
warivo motors launches affordable electric scooter in india range upto 120 kms price features specifications
वरीवो मोटर्स - फोटो : Warivo Motors

विस्तार

देश में तेजी से उभरती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Warivo Motors India ने भारतीय बाजार में एक साथ छह नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। ये स्कूटर दो नई सीरीज, Nova और Edge के तहत पेश किए गए हैं। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र 50,000 रुपये से भी कम तय की गई है, जो इन्हें देश के सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में शामिल करती है।
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि इन दोनों सीरीज को अलग-अलग प्रकार के राइडर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नोवा सीरीज को उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो प्रीमियम लुक, मॉडर्न फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी पसंद करते हैं। वहीं, एज सीरीज को डेली कम्यूट और बजट फ्रेंडली विकल्प के तौर पर पेश किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Tata Harrier EV, Mahindra XEV 9e और BYD Atto 3 में कौन है सबसे आगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटरों की कुछ खास बातें
Warivo Motors के किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम हैं। वहीं, फीचर्स की बात करें, तो इनमें स्मार्ट मोबाइल एप कनेक्टिविटी के साथ हल्का और आरामदायक डिजाइन मिलता है। ये स्कूटर सभी उम्र के लोग चला सकते हैं। कंपनी इनमें 3 साल की कंप्रीहेंसिव वारंटी भी दे रही है।

यह भी पढ़ें: अंतिम-मील कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर, नई योजना के तहत बढ़ेगी ई-रिक्शा की संख्या

देशभर में 200 नए शोरूम खोलने की तैयारी
कंपनी का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष के अंत तक देशभर में 200 नए शोरूम खोलने का है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ब्रांड की पहुंच बढ़ेगी। कंपनी इस विस्तार को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और डेडिकेटेड कस्टमर केयर जैसी सेवाओं से मजबूत बनाएगी। नए स्कूटर देशभर के अधिकृत Warivo डीलरशिप्स पर उपलब्ध कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed