{"_id":"664cb557e709602c0e0be072","slug":"vip-number-bidding-vehicle-owner-pay-rs-25-lakh-for-fancy-registration-number-in-hyderabad-2024-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fancy Number: फैंसी नंबर का दीवानापन! हैदराबाद में कार मालिक ने इस VIP नंबर के लिए खर्च किए 25 लाख रुपये","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Fancy Number: फैंसी नंबर का दीवानापन! हैदराबाद में कार मालिक ने इस VIP नंबर के लिए खर्च किए 25 लाख रुपये
Tue, 21 May 2024 08:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 21 May 2024 08:23 PM IST
सार
हैदराबाद में फैंसी नंबर का दीवानापन देखा गया जब एक कार मालिक ने अपने वाहन के लिए '9999' की फैंसी नंबर प्लेट पाने के लिए 25.5 लाख रुपये का भुगतान किया है। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया।
विज्ञापन
Car number plate
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक कार मालिक ने अपने वाहन के लिए '9999' की फैंसी नंबर प्लेट पाने के लिए 25.5 लाख रुपये का भुगतान किया है। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया।
विज्ञापन
हैदराबाद के संयुक्त परिवहन आयुक्त सी रमेश ने कहा कि फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में, '9999' को सबसे अधिक बोली राशि में लिया गया। जिसमें कार मालिक ने विभाग को अपने हाई-एंड वाहन के लिए नंबर प्लेट 'TG-09 9999' के लिए 25,50,002 रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को आयोजित फैंसी नंबर '9999' की नीलामी में 11 लोगों ने भाग लिया और इस नंबर की कीमत 25.5 लाख रुपये रही।
अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "अब तक यह फैंसी नंबर के लिए सबसे अधिक बोली राशि है, जो तेलंगाना में एक रिकॉर्ड है।"
इससे पहले पिछले साल अगस्त में '9999' नंबर 21.6 लाख रुपये में बिका था।
अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "अब तक यह फैंसी नंबर के लिए सबसे अधिक बोली राशि है, जो तेलंगाना में एक रिकॉर्ड है।"
इससे पहले पिछले साल अगस्त में '9999' नंबर 21.6 लाख रुपये में बिका था।
अधिकारी ने आगे कहा कि फैंसी नंबर में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति 50,000 रुपये का भुगतान करके इसे रिजर्व कर सकता है। और अगर बोली लगाने वाले ज्यादा लोग हैं, तो बोली में भाग ले सकता है।
खैरताबाद रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालय ने सोमवार को अन्य फैंसी नंबरों की नीलामी के दौरान 43 लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व अर्जित किया।
तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने इस साल मार्च में वाहन पंजीकरण कोड को TS से बदलकर TG कर दिया था।
तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने इस साल मार्च में वाहन पंजीकरण कोड को TS से बदलकर TG कर दिया था।