फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Uttarakhand Police personnel enters AIIMS Rishikesh to arrest accused, captured in viral video

Police SUV: फिल्मी अंदाज में आरोपी को पकड़ने आई उत्तराखंड पुलिस, एसयूवी लेकर घुसी एम्स वार्ड में, वीडियो वायरल

Thu, 23 May 2024 03:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 23 May 2024 03:16 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्शन फिल्म की याद दिलाते हुए, उत्तराखंड पुलिस के जवान हाल ही की एक घटना में, ऋषिकेश के एम्स अस्पताल के एक वार्ड में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आए।

विज्ञापन
Uttarakhand Police personnel enters AIIMS Rishikesh to arrest accused, captured in viral video
Uttarakhand Police enters AIIMS ward in Rishikesh to arrest accused - फोटो : X/Cow_Momma

विस्तार

बॉलीवुड एक्शन फिल्म की याद दिलाते हुए, उत्तराखंड पुलिस के जवान हाल ही की एक घटना में, ऋषिकेश के एम्स अस्पताल के एक वार्ड में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आए। किसी ने वार्ड में इस घटना का वीडियो बना लिया था और यह तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि यह पुलिस कार्रवाई प्रक्रियाओं और अस्पताल प्रोटोकॉल के बारे में बहस को जन्म दे सकता है। लेकिन यह वास्तव में दिखाता है कि पुलिस संदिग्ध अपराधियों पर नरमी से पेश नहीं आएगी। भले ही इसका मतलब असामान्य जगहों पर जाना हो, जिसमें इस तरह से कुछ सबसे अनोखी गिरफ्तारियां करना शामिल हो।
विज्ञापन

वीडियो में, एक महिंद्रा बोलेरो पीसीआर को एक व्यस्त वार्ड में एंट्री करते देखा जा सकता है। जबकि उसे एक पुलिसकर्मी गाइड कर रहा है। मरीजों को स्ट्रेचर पर लेटे हुए देखा जा सकता है और यहां तक कि अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्डों को भी कुछ रुकावट वाले स्ट्रेचरों को हटाकर पुलिस की गाड़ी के लिए रास्ता बनाते हुए देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस एम्स ऋषिकेश में एक महिला डॉक्टर को यौन उत्पीड़न करने के आरोपी एक पुरुष नर्स को गिरफ्तार करने के लिए आई थी। जहां वह स्ट्रेचर पर लेटे मरीजों की कतारों के बीच से निकलते हुए, अपने वाहन को सीधे अस्पताल के वार्ड में ड्राइव कर ले आई।
विज्ञापन

हालांकि इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है। लेकिन बताया जा रहा है कि अस्पताल के कर्मचारी डीन कार्यालय के सामने आरोपी की हरकतों का विरोध कर रहे थे और उसी के लिए पुलिस से भी संपर्क किया था। आगे की जांच से मामले के बारे में और ज्यादा जानकारी और पुलिस विभाग द्वारा उनकी कार्रवाई के औचित्य के बारे में पता चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed