फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   uttar Pradesh transport department new helpline number 149 for rc permit puc other services

UP Transport Helpline: यूपी में अब और आसान होंगी परिवहन विभाग की सेवाएं, शुरू हुआ नया हेल्पलाइन नंबर 149

Thu, 28 Aug 2025 04:42 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 04:42 PM IST
सार

UP Transport Department Issues New Helpline Number 149: उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग की सुविधाओं को आम जनता तक और सरल तरीके से पहुंचाने के लिए नया हेल्पलाइन नंबर 149 शुरू किया है। इस नंबर से नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर ईवी सब्सिडी तक की सभी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
uttar Pradesh transport department new helpline number 149 for rc permit puc other services
नया हेल्पलाइन नंबर हुआ एक्टिव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने आम नागरिकों के लिए नया हेल्पलाइन नंबर 149 शुरू कर दिया गया है। यह छोटा और आसानी से याद रहने वाला नंबर नागरिकों को 24×7 सहायता देगा। इसके साथ ही पहले से मौजूद टोल-फ्री नंबर 1800-1800-151 भी सक्रिय रहेगा। केंद्र सरकार ने विभाग के अनुरोध पर इस नए शॉर्ट कोड को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


किन सेवाओं के लिए मिलेगी मदद
इस हेल्पलाइन पर कॉल करके नागरिक ड्राइविंग लाइसेंस (DL), गाड़ी का पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC), परमिट, फिटनेस, रोड टैक्स, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC), ईवी सब्सिडी, ई-चालान, बीएच-सीरीज रजिस्ट्रेशन और अन्य परिवहन सेवाओं से जुड़ी जानकारी और शिकायत निवारण कर सकेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक ट्रकों को मिल सकती है टोल टैक्स में छूट, गडकरी ने दिए संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे मिलेगा लाभ?
नागरिक अपने मोबाइल या लैंडलाइन से 149 या 1800-1800-151 डायल कर सकते हैं। इसके बाद वांछित सेवा जैसे डीएल, आरसी, परमिट, फिटनेस, टैक्स, पीयूसी या ईवी से जुड़ा विकल्प चुनना होगा। संबंधित जानकारी या लिंक तुरंत एसएमएस के रूप में मिल जाएगी। यदि शिकायत दर्ज की जाती है तो तुरंत शिकायत संख्या भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा नागरिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upgov.info/transport पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं और स्थिति की जांच भी कर सकते हैं।


भुगतान करने में बरतें सावधानी
विभाग ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार का भुगतान केवल अधिकृत सरकारी पोर्टल parivahan.gov.in पर ही करें। साथ ही, विभाग का ब्लू-टिक सत्यापित व्हाट्सएप नंबर 8005441222 है, जिस पर ही आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होगी। संदिग्ध कॉल और लिंक से सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें: शुरू करना चाहते हैं मोटोव्लॉग? जानिए कौन-कौन से एक्सेसरीज की पड़ेगी जरूरत

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सुरक्षित सड़कें, सरल सेवाएं और संतुष्ट नागरिक सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि शिकायत निवारण को और अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed