Autonomous Police Vehicle: अमेरिका में आई पहली बिना ड्राइवर वाली पुलिस गाड़ी PUG, क्या है खास, देखें वीडियो
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी-डेड काउंटी ने देश की पहली पूरी तरह से ऑटोनॉमस (बिना ड्राइवर वाली) पुलिस गाड़ी लॉन्च की है। जिसका नाम है Police Unmanned Ground Patrol Partner (PUG)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - Tata Motors: अक्तूबर 2025 से टाटा मोटर्स का नाम बदलकर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड होगा, जानें डिटेल्स
PUG में 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, थर्मल इमेजिंग सेंसर, लाइसेंस प्लेट पहचानने वाला सिस्टम और एक ड्रोन लॉन्चर तक लगा है। ये टेक्नोलॉजी मिलकर इसे एक "स्मार्ट पुलिस पार्टनर" बनाती हैं। जो अपराध-प्रवण इलाकों की निगरानी करती है, रियल-टाइम डेटा इकट्ठा करती है और पुलिस अधिकारियों को तेजी से प्रतिक्रिया देने में मदद करती है।
अधिकारियों का कहना है कि यह वाहन एक "फोर्स मल्टीप्लायर" की तरह काम करेगा। यानी पुलिस की ताकत और पहुंच को बढ़ाएगा, वो भी अतिरिक्त कर्मचारियों या खर्च के बिना।
यह भी पढ़ें - App-Based Public Transport: महाराष्ट्र में एप-आधारित पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए नए नियम, जानें ड्राइवर और यात्रियों के लिए क्या है खास
Policing Lab की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मार्जोलिन ब्रुगेलिंग ने बताया कि यह सिस्टम रोजमर्रा की निगरानी और गश्त जैसे दोहराए जाने वाले कामों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। ताकि पुलिस अधिकारी ज्यादा जटिल और जरूरी मामलों पर ध्यान दे सकें। उन्होंने कहा, "PUG रियल-टाइम में बेहतर निर्णय लेने और स्थिति को समझने में पुलिस की मदद करेगा।"
Today, the Miami-Dade Sheriff’s Office made history as we unveiled the nation’s first autonomous patrol vehicle – the PUG Patrol Partner – in partnership with Policing Lab.
— Miami-Dade Sheriff’s Office (@MiamiDade_SO) October 2, 2025
Equipped with AI-driven analytics, 360° cameras, thermal imaging, license plate recognition, and drone… pic.twitter.com/1tvFOLeInG
मियामी-डेड शेरिफ ऑफिस ने 12 महीने का पायलट प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें PUG की असल दुनिया में प्रदर्शन क्षमता की जांच की जाएगी। शुरुआत में इसे कम्युनिटी अफेयर्स ब्यूरो में तैनात किया गया है। जहां यह स्थानीय कार्यक्रमों और सार्वजनिक जगहों पर काम करेगा और नागरिकों से फीडबैक जुटाएगा।
इस पायलट के दौरान PUG के कामकाज को अपराध रोकथाम, प्रतिक्रिया समय (रिस्पॉन्स टाइम), अधिकारी सुरक्षा और लोगों की राय जैसे पैमानों पर परखा जाएगा।
यह भी पढ़ें - Tractor Sales: जीएसटी में कटौती से सितंबर में ट्रैक्टरों की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, मांग और बढ़ने की उम्मीद
अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से टैक्स देने वालों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। PUG में एक टैबलेट-बेस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम भी दिया गया है, जिसके जरिए नागरिक सीधे फीडबैक दे सकते हैं। इससे पुलिस और जनता के बीच भरोसा और सहयोग दोनों बढ़ेंगे।
अगर यह ट्रायल सफल रहता है, तो मियामी-डेड पुलिस डिपार्टमेंट इस सिस्टम को और विभागों में भी लागू कर सकती है। और संभव है कि यह मॉडल पूरे अमेरिका की पुलिसिंग व्यवस्था को नया रूप दे दे।
यह भी पढ़ें - Traffic Jam: चीन के सबसे बड़े टोल रोड पर 24 घंटे का जाम, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- गुरुग्राम का आम दिन
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: अब सभी पेट्रोल ग्रेड में ई20 मिल रहा है, या क्या कोई ईंधन अब भी इथेनॉल मुक्त है?
यह भी पढ़ें - Bike Road Trip: सुहावना मौसम और खुली सड़कें बुला रही हैं! बाइक रोड ट्रिप के लिए गाड़ी की ऐसे करें तैयारी