फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   United Arab Emirates UAE plans to have race for flying vehicles flying cars in near future

Flying Car Race: शुरू हो रही है दुनिया की पहली फ्लाइंग कार रेस! यह देश करेगा मेजबानी

Tue, 14 Nov 2023 08:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 14 Nov 2023 08:48 PM IST
सार

इंसान ने अपनी पर्सनल मोबिलिटी के जिन चीजों का इजाद किया है, वे उसे आसमान तक ले जा सकती है। इसके विकल्प बहुत तेजी से विकसित हो रहे हैं। दुनिया भर में कई कंपनियां ऐसी मशीनों पर काम कर रही हैं जो न सिर्फ जमीन से कुछ ऊपर उठ सकती हैं बल्कि वास्तव में उड़ान भर सकती हैं।

विज्ञापन
United Arab Emirates UAE plans to have race for flying vehicles flying cars in near future
Flying Car - फोटो : Maca Flight

विस्तार

इंसान ने अपनी पर्सनल मोबिलिटी के जिन चीजों का इजाद किया है, वे उसे आसमान तक ले जा सकती है। इसके विकल्प बहुत तेजी से विकसित हो रहे हैं। दुनिया भर में कई कंपनियां ऐसी मशीनों पर काम कर रही हैं जो न सिर्फ जमीन से कुछ ऊपर उठ सकती हैं बल्कि वास्तव में उड़ान भर सकती हैं। इन्हें अक्सर EVOTL (ईवीओटीएल) या इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग विमान के रूप में जाना जाता है। इन्हें लोकप्रिय रूप से उड़ने वाली कारें कहा जाता है। अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नजदीकी भविष्य में ऐसे उड़ने वाले वाहनों की दौड़ आयोजित करने की भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


उड़ने वाले वाहन मोबिलिटी ऑप्शंस के लिए बहुत सारे वादे किए जाते हैं। और जहां फोकस उड़ान की रेंज पर है, वहीं परफॉर्मेंस भी एक प्रमुख मानदंड है। बेशक, हवाई नियमों को जमीनी यातायात नियमों की तर्ज पर तैयार करना होगा, लेकिन संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं। इस सब में, खास तौर पर ऐसे वाहनों के लिए दौड़ होने से संभावित रूप से खेल और प्रतिस्पर्धा के तौर पर भी ड्राइव किया जा सकता है।
विज्ञापन

United Arab Emirates UAE plans to have race for flying vehicles flying cars in near future
Flying Car - फोटो : Maca Flight
दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली फ्लाइंग रेस कार विकसित करने वाली कंपनी Maca Flight (मैका फ्लाइट) के एक शीर्ष अधिकारी ने इस तरह की चैंपियनशिप के प्रति आशा जताई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैका फ्लाइट के क्रिश्चियन पिनेउ ने बताया कि उड़ने वाली कारों की दौड़ बिल्कुल संभव है। फ्रांसीसी कंपनी के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि शुरुआती चरण में 10 रेसर दौड़ का हिस्सा हो सकते हैं और यूएई एक आदर्श मेजबान देश हो सकता है। उन्होंने कहा, "अगर सब कुछ ठीक रहा, तो हम 2025 के आखिर तक एक फ्लाइंग रेसिंग कार चैंपियनशिप आयोजित कर सकते हैं। पहली रेस यहां दुबई या यूएई में हो सकती है।" उन्होंने कहा, "सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन ने भी इस परियोजना में रुचि दिखाई है।"

उड़ने वाली कारें के बेहद महंगी होने की संभावना है। उड़ने वाली रेस कारें तो और भी ज्यादा महंगी होंगी। तो यह साफ है कि ऐसी रेस बेहद महंगी होगी, जो दुनिया में मोटरस्पोर्ट रेसिंग के शिखर फॉर्मूला वन से भी काफी ज्यादा महंगी होगी। मैका फ्लाइट की फ्लाइंग रेस कार की कीमत दो मिलियन डॉलर (लगभग 16 करोड़ 60 लाख रुपये) होने की उम्मीद है। लेकिन इसमें रोमांचित करने की भी महत्वपूर्ण क्षमता है। इनमें 250 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और जमीन से लगभग पांच मीटर ऊपर उड़ने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed