{"_id":"63c656c07cea6d134b6993bd","slug":"two-wheelers-banned-on-delhi-meerut-expressway-rs-20-000-challan-on-running-bike-on-expressway-2023-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Merrut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मत करना यह काम, नहीं तो हो जाएगा हजारों रुपये का चालान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Delhi Merrut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मत करना यह काम, नहीं तो हो जाएगा हजारों रुपये का चालान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 17 Jan 2023 01:47 PM IST
सार
दो पहिया या तीन पहिया वाहन से दिल्ली और मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों पर पूरी तरह से रोक है। अगर आप भी ऐसा करने वाले हैं तो इससे जान को खतरा होने के साथ ही हजारों रुपये का नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के लगातार चलने से कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से पहले जागरूक किया जा रहा था और अब पिछले कुछ समय से पुलिस की ओर से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। गाजियाबाद में पुलिस की ओर से एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों से सफर करने वालों को पहले चेतावनी दी गई थी लेकिन अब उनके हजारों रुपये के चालान भी काटे जा रहे हैं।
पहले कर रहे थे जागरुक
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर पहले से ही जागरुकता फैलाई जा रही थी। पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार इस बात की जानकारी दी जा रही थी कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों की एंट्री निषेध है। लेकिन इसके बाद भी कई वाहन चालक दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के साथ एक्सप्रेस वे पर सफर कर रहे थे। जानकारी देने के लिए कई एंट्री पाइंट्स पर साइनबोर्ड भी लगाए हुए हैं।
लगातार जागरूक करने के बाद भी लोग दो पहिया और तीन पहिया वाहनों से एक्सप्रेस वे पर सफर कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए चालान काटना शुरु किया गया। पुलिस ने अब तक अब तक 2600 दो पहिया वाहन चालकों के चालान किए हैं।
गाजियाबाद पुलिस के एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर 2-3 पहिया वाहन निषेध हैं। हमने लोगों को जागरुक किया था मगर लोग नहीं मानें। अब हम नो एंट्री की अवहेलना करने वालों का चालान कर रहे हैं जिसकी राशि 20,000 रुपए है। हमने दोपहिया वाहनों के 2600 चालान किए हैं।
दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के एक्सप्रेस-वे पर चलने के कारण अन्य चार पहिया और उससे बड़े वाहनों की सुरक्षा पर खतरा होता है। चूंकि अन्य वाहन एक्सप्रेस वे पर तेज स्पीड में चलते हैं और वह साइज और इंजन के आकार में भी दो पहिया और तीन पहिया वाहनों से बड़े होते हैं इसलिए हादसा होने का खतरा लगातार बना रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।