फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   traffic challan lok adalat date 2024 national lok adalat 2024

Traffic Challan: ट्रैफिक चालान माफ करवाने का मौका, लोक अदालत में जाकर खुद निपटाएं मामला, जानें डिटेल्स

Mon, 05 Aug 2024 10:28 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:28 AM IST
सार

ट्रैफिक चालान से जुड़े मुद्दे को हल करने के लिए आप अदालत से कैसे संपर्क कर सकते हैं, इस बारे में हम आपको में यहां डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
traffic challan lok adalat date 2024 national lok adalat 2024
Traffic policemen impose penalties on traffic offenders - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में कई वाहन मालिकों को ट्रैफिक चालान मिलना एक आम परेशानी है। ट्रैफिक चालान कभी-कभी सही कारणों से मिलती है। तो कभी यह बिना किसी जानबूझकर की गई गलती के लिए होती है। क्या आपने कभी महसूस किया है कि आपको ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से जुर्माना लगाया गया है? ऐसे मामले में एक समाधान है, जो आपको भारी जुर्माना राशि देने से बचा सकता है।
विज्ञापन

लोक अदालत भारत में वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्रों में से एक है। जो एक ऐसा मंच है जहां अदालत में लंबित या पूर्व-मुकदमे के चरण में विवादों और मामलों का निपटारा किया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने 2024 के लिए लोक अदालत की तारीखों का एलान किया है।

14 सितंबर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने वाली है। यहां ट्रैफिक चालान से जुड़े मुद्दे को हल करने के लिए आप अदालत से कैसे संपर्क कर सकते हैं, इस बारे में हम आपको में यहां डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी दस्तावेज इकट्ठा करें
ट्रैफिक चालान से संबंधित सभी जरूरी कानूनी दस्तावेज इकट्ठा करें। इनमें उल्लंघन के संबंध में कानून प्रवर्तन अधिकारियों से कोई नोटिस या पिछला संचार शामिल है।
विज्ञापन

लंबित मामलों की जांच करें
लोक अदालत में भाग लेने से पहले, यह जांच लें कि आपके या आपके पंजीकृत वाहन के खिलाफ कोई लंबित ट्रैफिक उल्लंघन मामले हैं या नहीं। यह आमतौर पर स्थानीय ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट या जिला अदालत पर जाकर किया जा सकता है। आप वाहन की डिटेल्स डालकर पूरी जानकारी की जांच कर सकते हैं।

हेल्प डेस्क से संपर्क करें
आमतौर पर, लोक अदालतें जिला अदालतों में डेडिकेटेड हेल्प डेस्क स्थापित करती हैं। इनमें ट्रैफिक हेल्प डेस्क भी शामिल हैं। ये हेल्प डेस्क आपको अदालत में अपना मामला पेश करने और ट्रैफिक चालान निपटाने के बारे में जरूरी जानकारी देने में मदद कर सकते हैं।

मामले का पंजीकरण
लोक अदालत में मामला पेश करने के लिए, आपको अपना वाहन पंजीकरण नंबर प्रदान करना पड़ सकता है। यह आपके वाहन के खिलाफ जारी किए गए लंबित चालान के बारे में डिटेल्स हासिल करने में मदद करता है।

अपॉइंटमेंट बुक करें
कुछ क्षेत्राधिकारों में आपको अपने मामले को अदालत में निपटाने के लिए अग्रिम रूप से लोक अदालत में अपॉइंटमेंट बुक करना पड़ सकता है। अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अदालत के दिशानिर्देशों की जांच करना सुनिश्चित करें।

लोक अदालत में भाग लें
अपॉइंटमेंट के अनुसार आपको दी गई निर्धारित तारीख पर, अपने सभी प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ लोक अदालत में भाग लें। मौजूद अधिकारियों के साथ समझौते की शर्तों पर बातचीत और चर्चा करने के लिए तैयार रहें। लोक अदालत पार्टियों के बीच मध्यस्थता को प्रोत्साहित करती है। एक उचित समाधान हासिल करने के लिए बातचीत के लिए तैयार रहें। अगर आप उचित कारण बता सकते हैं, तो आपके ट्रैफिक चालान को पूरी तरह से छूट दी जा सकती है। या इसे काफी कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed