फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toyota Fortuner with 48V hybrid assist launched in India Know Price Features Specifications

Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर 48V हाइब्रिड असिस्ट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खासियत

Mon, 02 Jun 2025 02:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 02:13 PM IST
सार

टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Fortuner (फॉर्च्यूनर) के नए 48V हाइब्रिड वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है - Fortuner Neo Drive 48V और Legender Neo Drive 48V.

विज्ञापन
Toyota Fortuner with 48V hybrid assist launched in India Know Price Features Specifications
Toyota Legender Neo Drive 48V - फोटो : Toyota

विस्तार

टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Fortuner (फॉर्च्यूनर) के नए 48V हाइब्रिड वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है - Fortuner Neo Drive 48V और Legender Neo Drive 48V. इनकी एक्स-शोरूम कीमतें क्रमशः करीब 45 लाख रुपये और करीब 50 लाख रुपये रखी गई हैं। इन नए वेरिएंट्स में एक एडवांस 48-वोल्ट सिस्टम लगाया गया है, जो माइलेज बेहतर करने, ड्राइविंग स्मूद बनाने और सफर को ज्यादा आरामदायक बनाने के मकसद से लाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Fact Check: दुबई बना 'ओवन'? 'पिघलती कारों' के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्या ये सच है?
विज्ञापन

बुकिंग और डिलीवरी की शुरुआत
इन नई Fortuner और Legender Neo Drive वेरिएंट्स की बुकिंग 2 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इनकी डिलीवरी जून के तीसरे हफ्ते से शुरू होगी। टोयोटा के वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस, वरिंदर वाधवा ने बताया कि जैसे-जैसे भारत में एसयूवी मार्केट बढ़ रहा है, ग्राहक अब सिर्फ पावर नहीं बल्कि एडवांस फीचर्स और स्टाइलिंग में भी अलग हटकर कुछ चाहते हैं। उन्होंने कहा, "ये वेरिएंट न सिर्फ हमारे बेहतर गाड़ियों के वादे को पूरा करता है, बल्कि टोयोटा के कार्बन न्यूट्रल भविष्य की ओर उठाया गया एक और कदम है।"

यह भी पढ़ें - US Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप का सख्त संदेश- अमेरिका में ही बनें पूरी कार और उसके पार्ट्स, टेस्ला को भी चेतावनी

Toyota Fortuner with 48V hybrid assist launched in India Know Price Features Specifications
Toyota Fortuner Neo Drive 48V - फोटो : Toyota
नया इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
नई Fortuner Neo Drive 48V में वही 2.8 लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है जो पहले भी मिलता था। फर्क बस इतना है कि अब इसमें 48-वोल्ट का हाइब्रिड सिस्टम भी जोड़ा गया है। इसमें बेल्ट-इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर और लिथियम-आयन बैटरी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इस नई तकनीक से गाड़ी की पिकअप और लो-स्पीड पर परफॉर्मेंस काफी स्मूद हो गई है, इंजन की आवाज भी कम हो गई है और माइलेज भी बेहतर हुआ है।

यह भी पढ़ें - Compact CNG SUV: क्या आप एक किफायती कॉम्पैक्ट सीएनजी एसयूवी ढूंढ रहे हैं? ये हैं पांच विकल्प 
विज्ञापन

ब्रेकिंग एनर्जी से बैटरी चार्ज और स्मार्ट स्टार्ट-स्टॉप फीचर
इस हाइब्रिड सिस्टम में खास बात ये है कि जब गाड़ी स्लो होती है या ब्रेक लगती है, तो उस एनर्जी को बर्बाद नहीं किया जाता बल्कि बैटरी को चार्ज करने में इस्तेमाल किया जाता है। इससे ब्रेकिंग भी बेहतर होती है। इसके अलावा, इसमें एक स्मार्ट आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर भी है जो ट्रैफिक सिग्नल या स्टैंडस्टिल पर इंजन को ऑटोमैटिकली बंद कर देता है, जिससे फ्यूल की बचत होती है और प्रदूषण भी कम होता है। इसमें मल्टी-टेरेन सिलेक्ट सिस्टम भी दिया गया है जो अलग-अलग रास्तों के हिसाब से थ्रॉटल, ब्रेकिंग और ट्रैक्शन कंट्रोल को एडजस्ट करता है।

यह भी पढ़ें - 2025 KTM RC 200: 2025 केटीएम आरसी 200 बाइक हुई लॉन्च, अब मिलेगी नई TFT स्क्रीन, जानें कीमत और फीचर्स

Toyota Fortuner with 48V hybrid assist launched in India Know Price Features Specifications
Toyota Fortuner Legender SUV - फोटो : Toyota
एक्सटीरियर लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में Fortuner Neo Drive 48V में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही डुअल-टोन व्हाइट और ब्लैक कलर स्कीम है, शार्प हेडलैम्प DRL, नए बंपर और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं। जो इसे रेगुलर फॉर्च्यूनर से थोड़ा अलग बनाते हैं। साथ ही इसमें 20-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं जो लुक को और दमदार बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Tesla: भारत में लॉन्च से पहले टेस्ला दिल्ली और मुंबई में ड्राइवरों की कर रही है भर्ती, जानें इसकी वजह 

फीचर्स और इंटीरियर
जहां तक फीचर्स की बात है, नई तकनीकों को छोड़कर बाकी फीचर्स वही पुराने फॉर्च्यूनर जैसे ही हैं। इसमें डुअल-टोन इंटीरियर, लेदर सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, बड़ा डिजिटल इंफोटेनमेंट स्क्रीन और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 11 प्रीमियम JBL स्पीकर सिस्टम, सबवूफर और एम्पलीफायर जैसे लग्जरी फीचर्स भी दी गई हैं। 

यह भी पढ़ें - Honda E-VO: होंडा की पहली इलेक्ट्रिक बाइक E-VO लॉन्च, 170 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed