फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To curb notorious VIP culture Gautam Buddh Nagar Police issued over 5400 challans in Noida and Greater Noida

Traffic Challan: नोएडा में नहीं चलेगा वीआईपी कल्चर का दिखावा, 5400 से ज्यादा वाहनों का कटा चालान

Sat, 29 Jun 2024 07:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 07:09 PM IST
सार

दिल्ली से सटे नोएडा में वाहन मालिकों के बीच कुख्यात वीआईपी संस्कृति को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। दो हफ्ते के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वाहन चालकों को 5,400 से ज्यादा चालान जारी किए।

विज्ञापन
To curb notorious VIP culture Gautam Buddh Nagar Police issued over 5400 challans in Noida and Greater Noida
Noida Traffic Police - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली से सटे नोएडा में वाहन मालिकों के बीच कुख्यात वीआईपी संस्कृति को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिशनरेट ने दो सप्ताह लंबे यातायात प्रवर्तन अभियान के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वाहन चालकों को 5,400 से ज्यादा चालान जारी किए।
विज्ञापन

माना जाता है कि उत्तर प्रदेश को "चाचा विधायक हैं हमारे" डायलॉग के लिए बदनाम किया जाता रहा है। यह वाक्य राज्य की लंबे समय से चली आ रही वाआईपी संस्कृति की समस्या से जुड़ा हुआ है। जहां लोग नियमों को तोड़ने और जुर्माने से बचने के लिए अपने राजनीतिक संबंधों का दुरुपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह का यह अभियान 11 जून से 25 जून तक यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए चलाया गया था। डीसीपी (यातायात) अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में, प्रवर्तन अभियान ने वाहनों पर लाल और नीली बत्तियों, हूटर/साइरन और पुलिस के रंगों के अनधिकृत इस्तेमाल को रोकने पर ध्यान केंद्रित किया। इस अभियान में जाति और समुदाय के स्टिकर गलत तरीके से प्रदर्शित करने वाले वाहनों और अनुबंधित वाहनों को छोड़कर, 'यूपी सरकार' और 'भारत सरकार' के झूठे निशान वाले वाहनों को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन

प्रवर्तन अवधि के दौरान, पुलिस ने हूटर, सायरन और लाल/नीली बत्तियों के अनधिकृत इस्तेमाल के 1,604 मामले दर्ज किए। इसके अलावा, वाहनों पर पुलिस के रंगों के दुरुपयोग के लिए 371 चालान जारी किए गए। पीटीआई के अनुसार, 3,430 वाहन जाति और समुदाय के स्टिकर या अनधिकृत सरकारी चिह्न प्रदर्शित करते पाए गए।

पुलिस ने कहा, "कुल मिलाकर, अभियान की वजह से विभिन्न यातायात अपराधों के खिलाफ 5,405 प्रवर्तन कार्रवाई की गई।" डीसीपी यादव ने कहा कि सड़क अनुशासन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed