फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   to combat air pollution, environment ministry to use mahindra e verito electric cars for Officials

अब पर्यावरण मंत्रालय को पसंद आईं इलेक्ट्रिक कारें, अफसर करेंगे इस्तेमाल

Thu, 04 Jul 2019 09:41 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 04 Jul 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
to combat air pollution, environment ministry to use mahindra e verito electric cars for Officials
Environment Ministry Electric Cars-2 - फोटो : Twitter

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने प्रदूषण कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए इलेक्ट्रिक कारें इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इन इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल मंत्रालय के अधिकारी ही करेंगे। फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय, नीति आयोग, ऊर्जा मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, वित्त आयोग में ही इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा कुछ राज्य सरकारें भी इन कारों का इस्तेमाल कर रही हैं।

विज्ञापन

ट्रायल पर पांच कारें

to combat air pollution, environment ministry to use mahindra e verito electric cars for Officials
Environment Ministry Electric Cars-4 - फोटो : Twitter

मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को ही ट्रायल के लिए पांच कारें मंगायी हैं और इनमें से तीन कारों को अधिकारियों आवंटित कर दिया गया है। मंत्रालय ने इन कारों की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने ऑफिस आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक कारें लीज पर ली गई हैं। इन कारों के लिए मंत्रालय परिसर में ही चार्जिंग सुविधा लगाई गई है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा की ई-वेरिटो कारें

to combat air pollution, environment ministry to use mahindra e verito electric cars for Officials
Environment Ministry Electric Cars-5 - फोटो : Twitter

सूत्रों के मुताबिक ये महिंद्रा की ई-वेरिटो कारें हैं। इन कारों का इस्तेमाल ज्वाइंट सेक्रेटरी, इंस्पेक्टर जनरल और डायरेक्टर जनरल स्तर के अधिकारी ही करेंगे। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर वित्त मंत्रालय ने अपने अधिकारियों को पेट्रोल-डीजल कारों की जगह इलेक्ट्रिक कारें किराये पर लेने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय भी कर चुका है पहल

to combat air pollution, environment ministry to use mahindra e verito electric cars for Officials
EESL Electric Vehicle - फोटो : Twitter

वित्त मंत्रालय ने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड (ईएसएसएल) ने 15 नई इलेक्ट्रिक कारें लीज 40 हजार प्रति माह प्रति कार दर से पांच साल के लिए लीज पर ली गई थीं। उस समय दावा किया गया था कि इस फैसले से सालाना 36,000 लीटर ईंधन बचेगा और सालाना 440 टन कार्बन डाइऑक्साइड का कम उत्सर्जन होगा। वहीं इन कारों के लिए नॉर्थ ब्लॉक में चार फास्ट चार्जिंग पॉइंट और छह सामान्य चार्जिंग पॉइंट लगाए गए थे।

अफसरों ने बंद कर दिया था इस्तेमाल

to combat air pollution, environment ministry to use mahindra e verito electric cars for Officials
electric car indian govt - फोटो : Twitter

हालांकि पिछले साल ये भी खबरें आई थीं कि इन कारों का अफसरों ने कुछ समय तक इस्तेमाल भी किया, लेकिन बाद में इसे लेकर असमर्थता जता दी। अफसरों का तर्क था कि इलेक्ट्रिक वाहनों को  इस्तेमाल ना किए जाने की एक वजह कार का खराब प्रदर्शन और कम बैटरी रेंज भी है। उनका कहना था कि एक बार फुल चार्जिंग पर टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक और महिंद्रा ई-वेरिटो केवल 80-82 किमी तक ही चलती हैं। वहीं इनमें ग्लोबल स्टैंडर्ड के मुताबिक लगी बैटरियां पर्याप्त क्षमता वाली नहीं है। उस दौरान इन दोनों कारों में ग्लोबल मानक वाली 27-35kWh के मुकाबले 17kWh की बैटरी दी गई थी।

40 से 45 मिनट में कार फुल चार्ज

to combat air pollution, environment ministry to use mahindra e verito electric cars for Officials
Mahindra e Verito

महिंद्रा ई-वेरिटो इलेक्ट्रिक सेडान कार फुल बैटरी चार्ज होने पर 140 किमी तक चल सकती हैं। इन कारों में दो चार्जिंग पॉइंट लगे हैं। कार के अगले हिस्से में फास्ट चार्जिंग के लिए डीसी और पिछले हिस्से में स्लो एसी चार्जिंग पॉइंट हैं। डीसी चार्जिंग से करीब 40 से 45 मिनट में कार फुल चार्ज हो जाती है, जबकि एसी पॉइंट से चार्जिंग में चार से पांच घंटे लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed