फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Care Tips: टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली कार में ना हो परेशानी, रखें इन तीन बातों का ध्यान, जानें डिटेल

Sun, 09 Jul 2023 10:48 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 09 Jul 2023 10:48 AM IST
सार

वाहन निर्माताओं की ओर से छोटे इंजन के साथ ज्यादा पावर के लिए टर्बोचार्ज इंजन का विकल्प दिया जाता है। ऐसी कारों में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए तीन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
 

विज्ञापन
There should be no problem in a car with turbocharged engine, follow these three tips
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में वाहनों में ज्यादा ताकत के लिए टर्बो इंजन का उपयोग किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि टर्बोचार्ज इंजन वाली कारों में किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए तीन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। ऐसा ना करने पर ज्यादा खर्च के साथ आप परेशान भी हो सकते हैं।
There should be no problem in a car with turbocharged engine, follow these three tips
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है टर्बो इंजन
आजकल हर कार निर्माता नई कारों और एसयूवी को लॉन्च करते समय एक से ज्यादा इंजन के विकल्प देती हैं। इनमें नेचुरल एस्पिरेटिड और टर्बो इंजन जैसे विकल्प ग्राहकों को दिए जाते हैं। टर्बो इंजन में अतिरिक्त टर्बाइन होती है, जो सामान्य से ज्यादा हवा इंजन तक पहुंचाती है। जिससे इंजन सामान्य से ज्यादा शक्ति उत्पन्न करता है। इससे वाहन का टॉर्क, ड्राइविंग क्षमता और फ्यूल इकोनॉमी में सुधार होता है साथ ही कार को चलाने में ज्यादा पावर भी मिलती है।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
There should be no problem in a car with turbocharged engine, follow these three tips
स्टीयरिंग व्हील पकड़ने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
अचानक ना बढ़ाएं स्पीड
टर्बो इंजन वाली कार में सामान्य कार के मुकाबले ज्यादा पावर होती है। लेकिन कभी-भी अचानक से स्पीड को नहीं बढ़ाना चाहिए। टर्बो इंजन वाली कार में अगर धीरे-धीरे स्पीड को बढ़ाएंगे तो इससे टर्बो अच्छे से काम करेगा और कार को ज्यादा पावर मिलने के साथ ही टर्बो की उम्र भी लंबी होगी।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
There should be no problem in a car with turbocharged engine, follow these three tips
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार चलाते हुए रखें ध्यान
जब भी आप ऊंचे गियर में कार चला रहे हैं, लेकिन आपकी स्पीड कम है तो ऐसे में कार को बंद नहीं करना चाहिए। आमतौर पर ऊंचे गियर में कम स्पीड में कार चलाने पर ऐसे इंजन में ईंधन की खपत ज्यादा होती है। इसके अलावा टर्बो में कार्बन भी जमा हो सकता है, जिससे बाद में परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
विज्ञापन
There should be no problem in a car with turbocharged engine, follow these three tips
For Reference Only - फोटो : tata motors
रखरखाव का रखें ध्यान
टर्बो इंजन वाली कार को सामान्य इंजन वाली कार के मुकाबले थोड़ी ज्यादा रखरखाव की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें सामान्य कार के इंजन के मुकाबले ज्यादा पार्ट्स होते हैं। ऐसी कारों का सही से रखरखाव ना करने पर लंबी अवधि में इंजन को ज्यादा नुकसान होने का खतरा होता है। एक बार इंजन में परेशानी आ जाए तो फिर इन्हें ठीक करवाना सामान्य कार को ठीक करवाने के मुकाबले महंगा भी होता है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed