Car Driving Tips: कार चलाते समय आगे वाले वाहन से कितनी दूरी रखें, हादसे से बचने के लिए जरूर जानें डिटेल
अगर आप अक्सर कार लेकर सड़क पर निकलते हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। जाम की स्थिति में लोगों को पता नहीं होता है कि आगे वाले वाहन से कितनी दूरी रखनी है। जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में सैकड़ों लोग हर रोज अपनी गाड़ी के साथ सड़कों पर निकलते हैं। ड्राइविंग के दौरान यातायात नियमों का पालन करने से सफर काफी हद तक सुरक्षित हो जाता है। कई बार देखा गया है कि सड़क पर काफी ट्रैफिक मिलता है, ऐसे में आगे और पीछे चल रहे वाहनों से उचित दूरी बनाकर चलना काफी जरूरी हो जाता है, अगर आप जाम की स्थिति में ऐसा नहीं करते हैं तो आगे या पीछे चल रहे वाहन के साथ टक्कर हो सकती है। इस आर्टिकल में जानिए अपने वाहन को कितनी दूरी के साथ चलाना चाहिए।
इस स्थिति में हो सकती है टक्कर
सड़क पर जाम की स्थिति में ड्राइवर गाड़ी को रोककर चलाता है। ऐसे में कभी कार को अचानक से ब्रेक लगाकर रोकना हो तो ड्राइवर के पास सिर्फ 1.5 सेकेंड का समय होता है। वाहन चालक को सिर्फ इतने समय में ही अपनी कार रोकनी होती है, अगर कार नहीं रोकी तो टक्कर हो सकती है। ड्राइवर आगे वाली गाड़ी के जितना पास चलेगा, उसके पास ब्रेक लगाने का समय उतना ही कम होगा।
इस नियम को करें फॉलो
अचानक आगे का वाहन रुकने पर होने वाले हादसे से बचने के लिए ड्राइवर के पास रिएक्शन का अच्छा समय होना चाहिए। ऐसे में ड्राइवर को 3 सेकेंड के नियम के साथ अपनी कार को चलाना चाहिए। इस नियम के हिसाब से आगे वाला वाहन चालक जिस वक्त पर किसी जगह को पार करता है, आप उसे 3 सेकेंड के बाद पार करें। इस नियम को फॉलो करेंगे तो सड़क पर कई हादसों से बच सकते हैं।
3 सेकेंड नियम की खास बातें
- सड़क पर आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी रखने के लिए आप किसी चीज को सेट कर लें। फिर जब आगे चल रहा वाहन चालक उस जगह को पार कर लें तो धीरे-धीरे 1 से 3 तक की गिनती करें। इसके बाद सेट की गई उस जगह को पार करें।
- अगर आप 3 सेकेंड के नियम को फॉलो करेंगे तो किसी इमरजेंसी की कंडीशन में हादसे का शिकार होने से बच जाएंगे। हालांकि, इस नियम को फॉलो करने के लिए आप आगे वाले वाहन के पीछे चलने के बजाय साइड में भी चल सकते हैं।
- यहां पर आपको बता दें कि 3 सेकेंड का नियम सड़क की कंडीशन पर भी निर्भर करता है। अगर सड़क बारिश की वजह से गीली है तो हो सकता है कि आप इस नियम को फॉलो न कर पाएं, क्योंकि गीली सड़क पर कार के टायर फिसल सकते हैं। ऐसे में गाड़ी किसी हादसे का शिकार हो सकती है।