{"_id":"65962413162774a4bf08e269","slug":"the-headrest-installed-in-the-car-seat-is-very-useful-it-saves-life-in-bad-times-know-the-details-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: बड़े काम का होता है कार की सीट में लगा हेडरेस्ट, खराब समय में बचाता है जान, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: बड़े काम का होता है कार की सीट में लगा हेडरेस्ट, खराब समय में बचाता है जान, जानें डिटेल
Thu, 04 Jan 2024 09:03 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 04 Jan 2024 09:03 AM IST
सार
कार कंपनियों की ओर से सीट पर हेडरेस्ट को लगाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुरे समय में यह जान बचाने के काम भी आता है।
विज्ञापन
कार में हेडरेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार की सीटों पर कंपनियों की ओर से अलग होने वाले हेडरेस्ट को लगाया जाता है। काफी कम लोग इस बात को जानते हैं कि यह बुरे समय में भी लोगों की जान बचाने के काम आता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि खराब समय में इससे किस तरह जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
क्या है काम
आमतौर पर सामान्य स्थितियों में कार में दिए जाने वाले हेडरेस्ट का काम कार में बैठे यात्री के सिर को आराम पहुंचाना होता है। इसके लिए इसमें कई पोजिशन भी दी जाती हैं जिससे अलग-अलग हाइट के व्यक्ति इसे अपने हिसाब से सेट कर पाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
कब आता है काम
अगर कार के साथ हादसा हो जाए तो हेडरेस्ट आपके सिर को सुरक्षा देने के काम आता है। अपने डिजाइन के कारण हादसे के समय ये आपके सिर को ज्यादा पीछे जाने से रोकता है। हेडरेस्ट इस तरह से डिजाइन किए जाते हैं कि इनका झुकाव आगे की ओर होता है। ऐसे में गर्दन को हादसे के समय सुरक्षा मिलती है और ज्यादा चोट लगने का खतरा कम हो जाता है। एनसीएपी सेफ्टी के ऑस्ट्रेलेशियन न्यू कार असेसमेंट कार्यक्रम के मुताबिक इसका एकमात्र उद्देश्य हादसे के समय गर्दन को सुरक्षा देना है। हादसे के समय जब एयरबैग खुलते हैं तो उनसे टकराने के बाद आप पीछे की ओर आते हैं तब हेडरेस्ट आपकी गर्दन को ज्यादा पीछे जाने से रोकता है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
इस तरह भी कर सकते हैं उपयोग
ज्यादातर लोग मानते हैं कि अगर किसी कारण से आप अपनी कार में फंस जाएं और कार के सभी डोर लॉक हो जाएं तब हमें ऐसी चीज की जरूरत होती है जिसकी मदद से हम कार के बाहर निकल पाएं। ऐसी स्थिति में हेडरेस्ट का उपयोग किया जा सकता है। हेडरेस्ट का एक हिस्सा कार की सीट के अंदर होता है जो नुकीला होता है। इस नुकीले हिस्से से अगर कार के शीशे पर चोट की जाए तो शीशे को तोड़ना आसान हो जाता है और आप कार से बाहर निकल पाते हैं।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज