{"_id":"694e3cf0277996f08e008d47","slug":"tesla-model-3-crash-during-livestream-in-china-sparks-fresh-safety-debate-over-full-self-driving-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tesla: लाइवस्ट्रीम में हुआ टेस्ला का एक्सीडेंट; क्या टेस्ला का 'फुल सेल्फ-ड्राइविंग' फीचर वाकई सुरक्षित है?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla: लाइवस्ट्रीम में हुआ टेस्ला का एक्सीडेंट; क्या टेस्ला का 'फुल सेल्फ-ड्राइविंग' फीचर वाकई सुरक्षित है?
Fri, 26 Dec 2025 01:14 PM IST
सुयश पांडेय
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुयश पांडेय
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:14 PM IST
सार
चीन में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान टेस्ला की टेस्ला मॉडल 3 के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने कंपनी की 'फुल सेल्फ-ड्राइविंग' (FSD) तकनीक को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब एक यूजर Douyin पर अपनी ड्राइव को लाइव स्ट्रीम कर रहा था।
विज्ञापन
टेस्ला की 'फुल सेल्फ ड्राइविंग' तकनीक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : X/TeslaRobotaxi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान टेस्ला मॉडल 3 के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस घटना ने एक बार फिर टेस्ला की 'फुल सेल्फ-ड्राइविंग' तकनीक की सुरक्षा और इसके नामकरण को लेकर ताजा विवाद छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
यह घटना पिछले हफ्ते की है, जब चीन की शॉर्ट फार्म वीडियो प्लेटफार्म डॉयिन (Douyin) पर एक यूजर अपनी कार के 'लेवल 2 ड्राइवर-सिस्टम' की क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए अपनी ड्राइव को लाइव ब्रॉडकास्ट कर रहा था। लाइवस्ट्रीम के दौरान ही, गाड़ी अचानक अपनी लेन से भटककर बाईं ओर (विपरीत दिशा से आने वाले ट्रैफिक के लिए आरक्षित लेन) चली गई और सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई। गनीमत यह रही कि इस टक्कर में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन
फुटेज ने खोली पोल
शुरुआत में ड्राइवर ने क्रैश का फुटेज साझा नहीं किया क्योंकि वह टेस्ला से सीधे मुआवजे की मांग कर रहा था। टेस्ला आमतौर पर अपने ऑटोनॉमस (स्वचालित) फीचर्स के लिए जिम्मेदारी लेने से बचती है। हालांकि बाद में ड्राइवर ने वीडियो जारी कर दिया। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दुर्घटना के समय FSD सिस्टम एक्टिव था और सिस्टम ने ही गलत तरीके से लेन बदलने की शुरुआत की थी।
विज्ञापन