फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla investors demand removal of elon musk as CEO as he is focusing more on politics

Elon Musk: क्या एलन मस्क छोड़ेंगे टेस्ला का CEO पद? निवेशकों की बढ़ती नाराजगी से खड़ा हुआ सवाल

Thu, 20 Mar 2025 06:23 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 06:23 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में एलन मस्क को सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) की जिम्मेदारी दी गई है। इससे वह टेस्ला के रोजमर्रा के कामों पर उतना ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जितना पहले दिया करते थे।

विज्ञापन
Tesla investors demand removal of elon musk as CEO as he is focusing more on politics
टेस्ला के खराब प्रदर्शन से निवेशक हुए नाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेस्ला (Tesla) के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) को कंपनी के शीर्ष पद से हटाने की मांग तेज होती जा रही है। एक प्रमुख अमेरिकी निवेशक ने सार्वजनिक रूप से मस्क के इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि मस्क व्हाइट हाउस में मिली नई जिम्मेदारी के चलते टेस्ला को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन


बीते कुछ हफ्तों में अमेरिकी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसका असर Nasdaq, S&P 500 और Dow Jones जैसे प्रमुख इंडेक्स पर भी पड़ा। टेस्ला के शेयर भी इससे अछूते नहीं रहे और एक महीने के भीतर 34% तक की गिरावट दर्ज की गई। टेस्ला का शेयर ऑल-टाइम हाई 488.54 डॉलर से गिरकर 235.86 डॉलर पर आ गया, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

टेस्ला में नई लीडरशिप की उठी मांग

Tesla investors demand removal of elon musk as CEO as he is focusing more on politics
एलन मस्क - फोटो : एक्स/पीयर्स मोर्गन
टेस्ला की मुश्किलें इस हद तक पहुंच गई हैं कि अब कंपनी में नए नेतृत्व की मांग उठने लगी है। अमेरिकी निवेशक रॉस गेरवर ने एक टीवी शो में अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि टेस्ला की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब कंपनी को नए नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मस्क टेस्ला की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं, क्योंकि वह कंपनी पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। उनकी व्हाइट हाउस में बढ़ती व्यस्तता से टेस्ला का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

व्हाइट हाउस में मिली नई जिम्मेदारी

Tesla investors demand removal of elon musk as CEO as he is focusing more on politics
Elon Musk - फोटो : ANI
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में एलन मस्क को सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) की जिम्मेदारी दी गई है। इससे वह टेस्ला के रोजमर्रा के कामों पर उतना ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जितना पहले दिया करते थे।

एलन मस्क ने प्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह व्हाइट हाउस और टेस्ला दोनों की जिम्मेदारियों को मैनेज करने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं। उन्होंने निवेशकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की, लेकिन उनके बयान से निवेशकों की चिंता कम नहीं हुई है।

क्या होगा टेस्ला का भविष्य?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एलन मस्क टेस्ला के CEO पद से इस्तीफा देंगे, या फिर वह किसी नए तरीके से कंपनी पर अपना नियंत्रण बनाए रखेंगे। फिलहाल, इस विवाद ने टेस्ला के भविष्य को लेकर कई अटकलों को जन्म दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed